विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करवा रहा था डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने किया सस्पेंड

Published: Sat, 10 Feb 2024 09:57 AM (IST)

कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा प्री वेडिंग शूट करवाने का मामला सामने आया है। बता दें ...और पढ़ें

Karnataka: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करवा रहा था डॉक्टर
Karnataka: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करवा रहा था डॉक्टर

HighLights

  1. ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करवा रहा था डॉक्टर
  2. स्वास्थ्य विभान ने डॉक्टर को किया सस्पेंड

एएनआई, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)। चित्रदुर्ग जिले के भारमसागर सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करने के लिए एक डॉक्टर को सेवा से निलंबित कर दिया गया।

फैसले की जानकारी देते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को कहा कि डॉक्टरों की ओर से इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुंडू राव ने कहा, सरकारी अस्पताल लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए हैं, न कि निजी काम के लिए। मैं डॉक्टरों की ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

डॉ अभिषेक चित्रदुर्ग के अस्पताल में एक संविदा डॉक्टर थे और राज्य स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर उनके निलंबन का आदेश दिया गया था।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों सहित सभी अनुबंध कर्मचारियों को सरकारी सेवा नियमों के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इस तरह का दुर्व्यवहार न हो, इसके लिए मैंने पहले ही संबंधित डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों को सावधान रहने के निर्देश दे दिए हैं।

कर्नाटक के मंत्री ने चिकित्सा कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों के पालन पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों को दी जाने वाली सुविधाएं आम लोगों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, डॉक्टर द्वारा बिना अनुमति के प्री-वेडिंग शूट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह भी पढ़ें- Hindi News Today: PM मोदी आज करेंगे 'विकसित भारत विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़िए देश की बड़ी खबरें

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh: नेल्लोर में ट्रक-बस की हुई टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत और 20 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।