विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व सीजेआई बीआर गवई के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप न होने और वंचित वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया।

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व CJI गवई पर लगाए आरोप (फोटो-एएनआइ)

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व CJI गवई पर लगाए आरोप (फोटो-एएनआइ)

HighLights

  1. न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

  2. वंचित वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।

  3. पूर्व सीजेआई गवई पर अनदेखी का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) बीआर गवई द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

CJI रहते हुए गवई ने वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम

जस्टिस लोकपाल सिंह ने कहा कि पूर्व सीजेआइ गवई के इस सुझाव से वह सहमत हैं कि इन वर्गों की महिला उम्मीदवारों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए विचार में शामिल किया जाना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि यदि राष्ट्रपति इस संबंध में निर्देश जारी करती हैं, तो इससे सरकार के न्यायिक नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने का संदेश जा सकता है।

जस्टिस लोकपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीजेआइ रहते हुए गवई ने वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।

उन्होंने गवई के भतीजे की बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों पर भी ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में किसी महिला न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया गया।

गौरतलब है कि बीआर गवई ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उच्च न्यायपालिका में नियुक्तियों और तबादलों में कथित असमानता पर चिंता जताई थी।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रिप पर जाने से पहले गूगल पर क्या सर्च कर रहे लोग? गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट में आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।