विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यौन उत्पीड़न मामले में प्रदर्शनकारियों पर बड़ा एक्शन, कई पत्रकार हिरासत में; नेहा बोरा का रिएक्शन आया सामने

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:15 PM (IST)

दिल्ली में महिला पत्रकार के यौन शोषण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कई पत्रकारों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के पास हिरासत में लिया गया है।

HighLights

  1. दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के पास पत्रकार हिरासत में लिए गए।

  2. महिला पत्रकार के यौन शोषण के खिलाफ हो रहा था प्रदर्शन।

  3. नेहा बोरा ने वकीलों के संपर्क में होने की जानकारी दी।

डिजिटल डेस्ट, नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शनकारी पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है। 

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के पास कई प्रदर्शनकारी पत्रकारों को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, वकीलों का एक समूह उनके संपर्क में बना हुआ है। लेकिन, अगर कोई भी वकील पुलिस स्टेशन के पास है, तो वो फौरन इस संबंध में संपर्क करें।"

क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया

रोजी नाम की महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में पुलिसकर्मी पर 3 अक्तूबर को जंतर-मंतर इलाके के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया। अब इस पूरे मामले को कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है, जहां इस पूरे मामले की जांच होगी।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। यह सभी प्रदर्शनकारी तीन अक्तूबर को जंतर मंतर पर महिला पत्रकारों के साथ हुए यौन शोषण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में ले लिया गया

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो रविवार शाम से प्रदर्शन कर रहे हैं। वो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार सुबह हुई भिड़ंत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया,जबकि वो सिर्फ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की ही मांग कर रहे थे।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया। वहीं, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने विभिन्न सूत्रों का हवाला देते हुए यह दावा किया कि तीन लोगों को 10 अक्टूबर से पहले एनएसए के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम हर कदम पर आपके साथ हैं, मजबूत बने रहें। “10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है…”

उधर, सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इस दावे पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वे यूएपीए या एनएसए के तहत की गई किसी भी कार्रवाई से बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार को लगता है कि यूएपीए,एनएसए या जेल की सज़ा का डर हमें चुप करा देगा,तो ऐसा नहीं होगा। हम हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर महीनों या सालों तक जेल में रहने को भी तैयार हैं। लेकिन, लोकतंत्र को बचाने की अपनी लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हैं और शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से विरोध करना जारी रखेंगे, चाहे सरकार हमें डराने-धमकाने की कितनी भी कोशिश क्यों न करे।

उन्होंने कहा कि वो महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए इस विरोध प्रदर्शन को आगे अंजाम देंगे।

यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के बीच हमें गलत तरीके से छुआ', तीन महिला पत्रकारों का दिल्ली पुलिस के ACP पर गंभीर आरोप