विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सियाचिन बेस कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- यह भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी है

Published: Mon, 22 Apr 2024 12:34 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सियाचिन को भारत के ...और पढ़ें

सियाचिन बेस कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
सियाचिन बेस कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

HighLights

  1. सियाचिन बेस कैंप पहुंचे राजनाथ सिंह
  2. जवानों से की बातचीत

एएनआई, सियाचिन (लद्दाख)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और इसे भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी बताया।

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का भी आनंद लिया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, आप दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की जमीन कोई आम जमीन नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है। यह हमारे राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है। सियाचिन भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।

राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- SC on Abortion: 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट से की अबॉर्शन की मांग, 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट नाबालिग को मिली अदालत से इजाजत

यह भी पढ़ें- Neha Hiremath murder: नेहा के पिता ने पुलिस पर लगाया 'लापरवाही' का आरोप, BJP बोली- कर्नाटक सरकार का सच आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।