विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neha Hiremath murder: नेहा के पिता ने पुलिस पर लगाया 'लापरवाही' का आरोप, BJP बोली- कर्नाटक सरकार का सच आया सामने

Published: Mon, 22 Apr 2024 09:50 AM (IST)

Neha Hiremath Murder हुबली में 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। अब पिता ...और पढ़ें

Neha Hiremath Murder 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला गर्माया।
Neha Hiremath Murder 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला गर्माया।

HighLights

  1. नेहा हिरेमथ की हत्या का मामला गरमाया, पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
  2. मामले के प्रभारी पुलिस आयुक्त के तबादले की मांग।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। Neha Hiremath Murder कर्नाटक के हुबली में 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या पर राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस बीच पिता निरंजन हिरेमथ ने कर्नाटक पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में लापरवाही करते हुए केस को  "डायवर्ट" करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस आयुक्त के तबादले की मांग

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने इस लापरवाही के लिए मामले के प्रभारी पुलिस आयुक्त के तबादले की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई से करवाने की मांग की है।

नेहा के पिता ने कहा,

मैंने आठ लोगों के नाम दिए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा है। मुझे अब पुलिस पर कोई विश्वास नहीं रहा है, वे मेरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो इसे सीबीआई को दे दें। इस मामले में आयुक्त एक महिला हैं, फिर भी वह एक लड़की की हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। वह किसी दबाव में काम कर रही है। 

भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा

निरंजन हिरेमथ के आरोपों पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार पर हत्यारों पर नरम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सच सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने मृतक नेहा हिरेमठ के पिता निरंजन हिरेमथ से मुलाकात नहीं की, जिनकी फयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 

ये है पूरा मामला

बता दें कि कर्नाटक के एक कॉलेज की छात्रा नेहा हिरेमथ की उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनायक ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है, जबकि कांग्रेस ने आरोप से इनकार किया है। आरोपी फैयाज को मौत की सजा की मांग को लेकर पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

नोट - एजेंसी के इनपुट के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।