विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wayanad Landslide: 'वायनाड में हुई मौतों से मैं दुखी हूं' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आपदा पर जताया शोक

Published: Tue, 30 Jul 2024 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2024 07:05 PM (IST)

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की वजह से 84 लोगों की जान चली गई। वहीं करीब 116 लोग घायल ...और पढ़ें

वायनाड में भूस्खलन आपदा पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया शोक। (फाइल फोटो)
वायनाड में भूस्खलन आपदा पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया शोक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अब तक 84 लोगों की मौत और 116 घायल।
  2. केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन वायनाड रवाना।
  3. राहत एवं बचाव कार्य में जुटी वायु सेना।

एएनआई, नई दिल्ली। केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी इलाके में भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि भूस्खलन में अब तक 84 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं करीब 116 लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन में 84 लोगों की मौत, सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा; IMD का अलर्ट जारी

केंद्रीय मंत्री कुरियन भी रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन वायनाड रवाना हो रहे हैं। वे राष्ट्रीय आपदा राहत बल के कर्मियों, अर्धसैनिक बलों, केरल सरकार के अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ अभियान में समन्वय करेंगे। केरल के वन मंत्री ससीन्द्रन भी मौके पर पहुंचे हैं। केरल सरकार ने मंगलवार और बुधवार को राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

नौसेना की टीम भी भेजी गई

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक राजस्व, लोक निर्माण और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभागों के राज्य मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी घटनास्थल पर पहुंच रहा है। कन्नूर स्थित एझिमाला नौसैनिक अड्डे से भारतीय नौसेना की एक टीम को चूरलमाला जिले में बचाव कार्यों में सहायता के लिए भेजा जा रहा है। वायुसेना को भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नौसेना की टीम भेजने का अनुरोध किया था।

आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल के आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मंगलवार को पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: क्या है लैंडस्‍लाइड जिसने केरल के वायनाड में मचाई तबाही? इसके होने की वजह यहां पढ़िए

वायनाड में भूस्खलन से हुई जानमाल की हानि से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और घायलों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं। एस. जयशंकर, विदेश मंत्री।