विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पैरासिटामोल भी सुरक्षित नहीं, सरकार ने बिक्री पर लगाई रोक; इन 90 दवाओं की भी होगी जांच

Published: Mon, 23 Mar 2026 11:22 PM (IST)

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 90 अनधिकृत फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (FDC) दवाओं पर देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है। राज्यों ...और पढ़ें

मल्टीविटामिन, फोलिक एसिड, सिरप, पैरासिटामोल के सैंपल अनधिकृत

मल्टीविटामिन, फोलिक एसिड, सिरप, पैरासिटामोल के सैंपल अनधिकृत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक यानी डीसीजीआई ने अनधिकृत फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है। दवा नियामक ने राज्यों से अनधिकृत पाई गई 90 एफडीसी की जांच करने को कहा है, भले ही उन्हें राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों द्वारा अनुमोदित किया गया हो या नहीं।

इन दवाओं में मल्टीविटामिन, फोलिक एसिड, सिरप, पैरासिटामोल, क्लोट्रिमाजोल, बिटामेथासोन क्रीम, डाईक्लोफेनाक पोटेशियम और डाईसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आदि शामिल हैं।

fake paracetamol

बड़ी संख्या में दवा नमूने अनधिकृत

पत्र के मुताबिक- 'सुगाम लैब परीक्षण की 2025 डाटा के अनुसार बड़ी संख्या में दवा नमूने अनधिकृत पाए गए हैं। नियमानुसार कोई भी नई दवा तब तक बिक्री के लिए निर्मित नहीं की जानी चाहिए जब तक कि इसे लाइसेंसिंग अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया हो।'

पत्र में कहा गया है कि अनधिकृत दवाओं की उपस्थिति सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। दवा नियामक ने संबंधित निर्माताओं और वितरकों के खिलाफ उचित जांच और नियामक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह मामला सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हिमाचल के फार्मा उद्योगों के दवा सैंपल लगातार हो रहे फेल, 8 महीने का चौंकाने वाला आंकड़ा बढ़ा रहा चिंता; आखिर कहां है चूक