विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा जलजला, UP-MP और बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा (फाइल फोटो)

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है, जिसके तीव्र होने की अधिक संभावना है। इसके प्रभाव से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में, फिर 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

इसके अलावा, 27 और 29 अक्टूबर को ओडिशा में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

raindd

इसके साथ ही, अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने एक अन्य कम दबाव के असर से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत समूचे दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में 24 से 30 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ बने दो मौसमी तंत्रों के प्रभाव से देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में अत्यधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाक के अनुसार, अरब सागर की प्रणाली के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24-25 अक्टूबर को तथा केरल व माहे में 25-26 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, चक्रवात के असर से तटीय आंध्र प्रदेश में 27-28 अक्टूबर और तेलंगाना में 28 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है।

इसके अलावा लक्षद्वीप, कर्नाटक और रायलसीमा में 30 अक्टूबर तक तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत का हाल

ओडिशा में 28 अक्टूबर को अत्यंत भारी वर्षा, जबकि 27 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में 24-27 अक्टूबर तक व्यापक वर्षा का अनुमान है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान झारखंड में 50-70 किमी/घंटा की गति से तेज अंधड़ (थंडरस्क्वॉल) चलने की संभावना है। उधर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

rain alert (6)

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के मौसम का हाल

अगर बात करें भारत के अन्य राज्यों के मौसम की तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 25 अक्टूबर को छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

29-30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक से लेकर भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य भारत में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश और 40-60 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, मध्य प्रदेश में 29-30 अक्टूबर को व्यापक बारिश होगी। पश्चिम भारत के कोंकण-गोवा में 24 अक्टूबर को गर्म और आर्द्र (ह्यूमिड) मौसम रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में फिर बदलेगा मिजाज, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट किया जारी, जानें आज कहां-कहां है बारिश के आसार