विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में फिर बदलेगा मिजाज, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:33 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अक्टूबर के अंत तक बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से बारिश का अनुमान है।

  2. पश्चिमी यूपी में 24, 29-30 अक्टूबर को छिटपुट बारिश।

  3. बारिश के बाद तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में महीने के अंत तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, पश्चिमी हिस्से में छिटपुट बारिश हो सकती है।

प्रदेश में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 28 अक्टूबर से बारिश की शुरु होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। इसके बाद, 29 और 30 अक्टूबर के दौरान मौसम का असर और तेज होने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 से 28 अक्टूबर के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक बार फिर कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: प्रदेश में 3 दिनों तक साफ रहेगा आसमान, 28 अक्टूबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट