विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: प्रदेश में 3 दिनों तक साफ रहेगा आसमान, 28 अक्टूबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:18 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना है। 28 अक्टूबर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से यूपी में बेमौसम बारिश की संभावना।

  2. 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा।

  3. सोनभद्र, वाराणसी सहित कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण प्रदेश में एक बार फिर बेमौसम बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है।

प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, 28 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा और विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गर्ज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान के उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर यूपी में भी दिखेगा।

27 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 28 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के कई इलाकों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। हालांकि राजधानी लखनऊ में बारिश या तेज हवा की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन मौसम ठंडा हो सकता है।

इन शहरों में यलो अलर्ट

28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने की संभावना है। इससे सबसे अधिक सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, बलिया एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।इन शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया एवं आसपास के इलाके में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के क्षेत्र में तेज हवा व आकाशीय बिजली की संभावना है।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट, 50-55 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं अखिलेश