विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'मुरासु' आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा, NDRF अलर्ट; कहां-कहां होगा असर?

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:15 PM (IST)

चक्रवात 'मुरासु' (Cyclone Murasu) बंगाल की खाड़ी में और शक्तिशाली होकर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है, जिसके 2-3 नवंबर को नेल्लोर-नरसापुर के बीच टकराने की संभावना है।

चक्रवात 'मुरासु' आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा। (पीटीआई)

चक्रवात 'मुरासु' आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा। (पीटीआई)

HighLights

  1. चक्रवात 'मुरासु' आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है।

  2. ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया।

  3. NDRF और ODRAF की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'मुरासु' (Cyclone Murasu) और अधिक शक्तिशाली हो गया है और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। भारी बारिश और तेज हवाओं के पूर्वानुमान को देखते हुए, ओडिशा ने अपने दक्षिणी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

भारतीय मौसम विभाग IMD) ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु के तटों के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के और अधिक शक्तिशाली होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके 2 नवंबर की देर रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट के पार करने की उम्मीद है।

रविवार सुबह 11.30 बजे जारी अपने ताजा बुलेटिन में, IMD ने बताया कि यह चक्रवाती तूफान 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था, जो चेन्नई से लगभग 560 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 660 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और नेल्लोर से 630 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

'मुरासु' के 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 'मुरासु' के और अधिक शक्तिशाली होकर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की उम्मीद है।

IMD ने अनुमान जताया है कि जब यह तूफान तट को पार करेगा, तब हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा होगी और हवा के झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके तट को पार करने का संभावित समय 2 नवंबर की रात 11.30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच है।

ओडिशा के दक्षिणी जिले हाई अलर्ट पर

चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की संभावना को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने अपने दक्षिणी जिलों में तैयारियां तेज कर दी हैं। इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की संभावना को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने अपने दक्षिणी जिलों में तैयारियां तेज कर दी हैं। इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।

NDRF के जवानों की तैनाती

प्रशासन ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे 2 नवंबर से 4 नवंबर के बीच समुद्र में न जाएं। संवेदनशील इलाकों में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 'अर्नब' के बाद अब नए चक्रवात का खतरा! आंध्र तट की ओर बढ़ रहा 'मुरासु', ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।