Move to Jagran APP

Indigo की पुणे-नागपुर फ्लाइट के विंडो सीट से गद्दी हुई गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा; लोगों ने एयरलाइन के रवैये को लेकर की आलोचना

Cushion missing in Indigoइंडिगो एयरलाइन के पुणे-नागपुर फ्लाइट में एक अजीबो-गरीब घटना घटी। फ्लाइट में यात्रा करते समय एक महिला यात्री जब अपनी सीट पर बैठने गईं तो पाया कि उनकी सीट की गद्दी गायब है। यह देखकर महिला यात्री हैरान रह गई। यह घटना रविवार तड़के की है। इस घटना से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और कई लोगों ने एयरलाइन के रवैये के लिए उसकी आलोचना की।

By Babli KumariEdited By: Babli KumariPublished: Mon, 27 Nov 2023 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2023 09:31 PM (IST)
इंडिगो की पुणे-नागपुर फ्लाइट में महिला यात्री के लिए विंडो सीट से गायब हुआ कुशन

एएनआइ, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन की पुणे-नागपुर उड़ान से यात्रा करने पहुंचीं महिला यात्री अपनी सीट से कुशन (गद्दी) गायब देखकर हैरान रह गईं। नागपुर की रहने वाली सागरिका पटनायक पुणे में विमान में चढ़ी थीं। उन्हें ¨वडो सीट 10ए आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने देखा कि सीट में कुशन नहीं था। महिला के पति सुब्रत ने पोस्ट किया, उड़ान 6ई 6798! सीट नंबर 10ए! पुणे से नागपुर! आज की स्थिति..मुनाफा बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका।

loksabha election banner

सुब्रत ने एक्स पर तस्वीर भी साझा की, जिसमें सीट पर कुशन नजर नहीं आ रहा है। सुब्रत ने कहा कि उन्होंने तुरंत इस बारे में केबिन क्रू को बताया, केबिन क्रू ने उन्हें सीट के नीचे देखने के लिए कहा, लेकिन कुशन वहां नहीं था। बाद में क्रू का एक सदस्य सागरिका की सीट के लिए किसी अन्य सीट से कुशन लेकर आया।

इंडिगो ने इस घटना के लिए जताया खेद 

इंडिगो ने इस घटना पर कहा, 26 नवंबर, 2023 को पुणे से नागपुर के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई 6798 में बोर्डिंग के समय एयरलाइन स्टाफ ने देखा था कि यह गंदा था। उसे तुरंत बदल दिया गया। इंडिगो ने इस घटना के लिए खेद जताया है।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Hyderabad: 'तेलगु लोग के बीच आना हमेशा सुखद होता है...',पीएम मोदी हैदराबाद के कोटि दीपोत्सवम में हुए शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.