क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल, ओबीसी मोर्चा की कार्यकारी समिति में मिली जिम्मेदारी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल हो गए हैं और उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। (फोटो- आईएएनएस, 21 Nov 2026)
HighLights
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चे में नियुक्ति
चहल को ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य
भाजपा ने ओबीसी मोर्चे के लिए कई अन्य नियुक्तियों की घोषणा की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में एक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले चहल ने OBC मोर्चे के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाकात की थी।
BJP ने एक बयान में बताया कि असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को मोर्चे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चहल क्रिकेट में बना चुके हैं बादशाहत
1990 में जन्मे चहल भारतीय क्रिकेट टीम में लेग-स्पिनर हैं, जो पहले एकदिवसीय क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्रिकेट के मैदान में अपनी पहचान बनाने से पहले, वे शतरंज खिलाड़ी भी रहे हैं। उनके नाम T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 37 सदस्यों की भी घोषणा
बता दें, दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से सात राष्ट्रीय सचिवों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के 37 सदस्यों की भी घोषणा की। मौर्य ने बताया कि ये नियुक्तियां BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं।
सात नए राष्ट्रीय सचिवों में गुजरात के दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु के टी. वरथराजन, झारखंड के संजीव कुमार, हरियाणा की सरिता जांगिड़, तेलंगाना के कडागंची रमेश, मध्य प्रदेश के वैभव पंवार और बिहार के भीम कुमार साहू शामिल हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- मिशन 2027: बस्ती में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कसी चुनावी कमर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।