विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 5443 नए मामले; 26 लोगों की मौत

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 10:19 AM (IST)

देश में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी है। बीते 24 घंटे में कोविड 19 के कुल 5443 दर्ज किए दर्ज ...और पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के 5443 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के 5443 नए मामले

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 5,443 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानी 21 सितंबर को कोरोना के 4,510 मामले दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज कोरोना के 933 केस बढ़े हैं।

एक्टिव केस में इजाफा

बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कोरोना से 5,291 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 46,342 हो गई है।

26 लोगों की मौत

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 26 लोगों की मौत भी हुई है। अकेले केरल राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड 19 से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 53 हजार 42 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 39 लाख 78 हजार 271 मरीज ठीक भी हुए हैं।

एक्टिव केस कुल मामलों का 0.10 फीसद है। रिकवरी रेट 98.71 हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 1.61 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.73 फीसद हो गई है।

217.11 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 217.11 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.59 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94.70 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 19.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। 24 घंटे में कुल 15 लाख 85 हजार 343 लोगों को वैक्सीन लगी है।

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Coronavirus News: उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 27 नए मामले, एक संक्रमित की भी हुई मौत

Canada: कनाडा में प्रवेश करने वालों के लिए अब टीकाकरण नहीं होगा अनिवार्य! ट्रूडो सरकार जल्द ले सकती है फैसला