विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News: उत्‍तराखंड में मिले कोरोना के 27 नए मामले, एक संक्रमित की भी हुई मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 09:36 AM (IST)

Uttarakhand Coronavirus News बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए मामले मिले हैं। वहीं 31 संक्रमित स्वस्थ भी हुए ...और पढ़ें

Uttarakhand Coronavirus News: उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले मिले।
Uttarakhand Coronavirus News: उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले मिले।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus News: उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले मिले, जबकि 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से एम्स ऋषिकेश में एक मरीज की मौत हुई है।

देहरादून में 50 सक्रिय मरीज

वहीं, संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत रही है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 150 है। नैनीताल में 56 और देहरादून में 50 सक्रिय मरीज हैं।

1091 की रिपोर्ट आई निगेटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1118 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 1091 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

आठ जिलों में नहीं मिला नया मामला

इसके अलावा देहरादून में आठ, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में दो—दो और अल्मोड़ा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का नया मामला नहीं मिला है।

अब तक इस साल 330 मरीजों की हुई मौत

इधर, विभिन्न जिलों से 1306 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए। प्रदेश में इस साल कोरोना के 103978 मामले आए हैं। इनमें से 99734 (95.92 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 330 मरीजों की मौत भी हुई है।

रुड़की में बुधवार व शनिवार को नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन

अब बुधवार और शनिवार को कोरोना वैक्सीन नहीं लगेगी। यह दोनों दिन बच्चों के टीकाकरण के लिए निर्धारित हैं। कोरोना वैक्सीनेशन के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

हो रहा था बच्चों का टीकाकरण प्रभावित

सिविल अस्पताल रुड़की समेत सभी साइट पर प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन लग रही थी। इसमें 12 साल से अधिक आयु वालों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही थी। कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। सिविल अस्पताल में हर बुधवार व शनिवार बच्चों का टीकाकरण होता है।

अब पूर्व की तरह से बुधवार और शनिवार को अस्पताल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण होगा। अर्बन हेल्थ आफिसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोग बुधवार व शनिवार को न आएं।

Dehradun Dengue: नहीं थम रहा Dengue का प्रकोप, दून में म‍िले 16 नए मरीज, आंकड़ा 295 पार पहुंचा