विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 3,011 नए केस; पढ़ें ताजा अपडेट

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Mon, 03 Oct 2022 10:14 AM (IST)

Coronavirus Updates देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। जो स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए राहत भरी खबर ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Coronavirus Updates- अक्टूबर माह का आगाज होते ही देश में कोरोना की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगी है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों क अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID1-9 के 3 हजार 11 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले के मुकाबले में पिछले 24 घंटे में मिले ये सबसे कम मामले हैं।

लगातार तीसरे दिन कम मिले कोरोना के केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन पहले 2 अक्टूबर को 3 हजार 375 नए केस मिले थे। इससे पहले 1 अक्टूबर को 3 हजार 805 नए मामले सामने आए थे। जबकि देश में बीते 24 घंटों में 3,011 नए केस सामने आए हैं। लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के केसों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा एक्टिव केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में सक्रिय मामले घटकर 36,126 रह गए हैं।

एक्टिव केस हुए कम

इसके अलावा देश में अब तक चार करोड़ से अधिक कोरोना महामारी के मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 4 करोड़ 45 लाख 97 हजार 498 केस मिले हैं। जबकि, 4 करोड़ 40 लाख 32 हजार 671 लोग कोरोना महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, देश में पांच लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 5 लाख 28 हजार 701 लोगों की मौत हुई है।

  • कुल मामले: 4,45,97,498
  • सक्रिय मामले: 36,126
  • कुल रिकवरी: 4,40,32,671
  • कुल मृत्यु: 5,28,701
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,18,77,06,075

इतने लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीन

आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक 218 करोड़ 77 लाख 6 हजार 75 लोगों को कोरोना की डोज जा चुकी है।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मैसूर से शुरु की पदयात्रा

Maharashtra: बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को CM शिंदे नहीं देंगे SC में चुनौती, उद्धव की दशहरा रैली पर कही ये बात