यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Updates: देश में कोरोना केसों में आई भारी कमी, 3,375 नए मामले मिले; एक्टिव केस भी हुए कम
Coronavirus Updates देश में कोरोना के मामलों में बीते 24 घंटे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Coronavirus Updates- देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases Updates In India) के मामलों में आज काफी कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 3,375 नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 3 हजार 805 नए मामले सामने आए थे।
आज कोरोना केसों में आई कमी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अक्टूबर को देश में 3,805 नए मामले मिले थे। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को अनुसार, 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना केसों में कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 430 केस कम मिले हैं।
देश में सक्रिय मामले भी घटे
इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामले अब 37 हजार 444 हो गए हैं। साथ ही देश में अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 94 हजार 487 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 4 करोड़ 40 लाख 28 हजार 370 लोक कुल रिकवरी हुई है। वहीं, देश में अब तक 5 लाख 28 हजार 673 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।
- कुल मामले: 4,45,94,487
- सक्रिय मामले: 37,444
- कुल रिकवरी: 4,40,28,370
- कुल मृत्यु: 5,28,673
- कुल वैक्सीनेशन:2,18,75,36,041
218 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा
आपको बता दें कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। देश में 218 करोड़ 75 लाख 36 हजार 41 लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है।
