विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: अभी नहीं गया मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए मौसम का ताजा हाल

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 02 Oct 2022 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 09:26 AM (IST)

Weather Update Today 2 october 2022 देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी।  IMD Weather Update: अक्टूबर माह शुरू हो गया है, लेकिन देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी सक्रिय है। दरअसल सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी में देरी होना तय है।

इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबित आज यानी 2 अक्टूबर को बिहार, झारखंड ओडिशा सहित 17 राज्यों में बारिश की संभावना है। IMD ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में आज येलो अलर्ट, तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में आज गरज- चमक और तेज हवा के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  

क्यों हो रही है मानसून में देरी?

मानसून के अक्टूबर माह की शुरुआत में भी सक्रिय रहने के पीछे मौसमी वजह है। मौसम विभाग के अनुसार सुपर चक्रवात ‘नोरु‘ के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश से दक्षिण.पश्चिम मानसून की वापसी में देरी होना तय है। मानसून में देरी के कारण यह अभी और सक्रिय रहेगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

गंगा के मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय माहपात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी।

यह भी पढ़ेंः अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

13 अक्टूबर के बाद होगी मानसून की वापसी

मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि मानसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा। यानी मानसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।