विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 in India: देश में बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी हुआ इजाफा

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 11 Jan 2023 12:26 PM (GMT+05:30)

Coronavirus Cases in India देश में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव ...और पढ़ें

Covid-19 in India: देश में बढ़े कोरोना के मामले
Covid-19 in India: देश में बढ़े कोरोना के मामले

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 171 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सक्रिय मामलों में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस बढ़कर अब 2,342 हो गए हैं।

बढ़ गए एक्टिव केस

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के दौरान 23 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 386 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से 5 लाख 30 हजार 722 लोगों की जान भी जा चुकी है। कुल 4 करोड़ 41 लाख 47 हजार 322 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

देश में डेली पॉजिटिविटी दर अभी 0.09 फीसदी है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी दर 0.11 फीसदी हो गई है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। रिकवरी दर अब 98.80 फीसद हो गई है।

220 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन की 220.14 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 95 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही, 22.29 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लगी है।

ये भी पढ़ें:

अमेरिका में बच्चों में दमे के हर 8 मामले में से एक का कारण गैस चूल्हा, अब इस पर रोक लगाने का विचार

Fact Check: ‘पुजारी’ बनाम ‘तपस्वी’ पर राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।