विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना में पहले पुलिसकर्मी ने मारी पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:39 PM (IST)

जिला कलेक्टर के एक निजी सुरक्षा अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

तेलंगाना में पहले पुलिसकर्मी ने मारी पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या
तेलंगाना में पहले पुलिसकर्मी ने मारी पत्नी और दो बच्चों को गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

पीटीआई, हैदराबाद। सिद्दीपेट जिला कलेक्टर के एक निजी सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी रिवॉल्वर से खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त एन स्वेता के अनुसार, ए नरेश, जो लगभग 30 वर्ष का था, चिन्नाकोडुर मंडल में अपने मूल स्थान, रामुनिपटला, गया था क्योंकि कलेक्टर स्टेशन से बाहर थे। उसने कथित तौर पर सुबह करीब 11.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि नरेश कर्ज में डूबा हुआ था और शायद यही कारण रहा होगा कि उसने यह कदम उठाया।

नरेश डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड गार्ड विंग में कार्यरत थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- 'लोगों को एक-दूसरे के राय को लेकर रखनी चाहिए सहनशीलता', विदाई समारोह में बोले जस्टिस संजय किशन कौशल

यह भी पढ़ें- Karnatka News: कर्नाटक में युवा वैज्ञानिक ने की जीवन लीला समाप्त, DRDO में था कार्यरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।