'यह अमृत काल नहीं, महंगाई का भूचाल है', खुदरा दर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
देश में खुदरा महंगाई दर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला ...और पढ़ें
-1794573774393_m.webp)
खुदरा दर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा (फाइल फोटो- PTI)
HighLights
खुदरा महंगाई दर दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची।
कांग्रेस ने महंगाई को 'अमृत काल' नहीं, 'भूचाल' बताया।
खाद्य महंगाई 8.94% पर, प्याज, लहसुन, अदरक महंगे हुए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में खुदरा महंगाई दर के दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मौजूदा आर्थिक हालात को 'अमृत काल' के बजाय 'महंगाई का भूकंप' करार देते हुए आरोप लगाया कि खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की बेलगाम कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'मोदी सरकार में महंगाई डायन नहीं, अब तो बिना बुलाए मेहमान बनकर हर घर का बजट निगल रही है। किचन से लेकर रोजमर्रा की हर चीज़ बेकाबू हो गई हैं, मोदी सरकार की गलत नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
12 सालों से बढ़ती जा रही महंगाई
महंगाई तो पिछले 12 सालों से बढ़ती ही जा रही है, जिससे महंगाई की वास्तविक चोट सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा है, पर इस साल तो यह आंकड़े भी हर महीने बढ़ते ही जा रहे हैं। खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर (6.09%) पहुंच चुकी है।
हैरानी की बात यह है कि 12 में से 11 उपभोग श्रेणियों में महंगाई बढ़ी है, पर अहंकारी प्रवचनमंत्री अपनी सरकार की इस कारगुजारी पर चुप्पी साधे हुए हैं।
खाद्य महंगाई 8.94% पर जा पहुंची। प्याज 116%, लहसुन 60% और अदरक 48% तक महंगे हो चुके हैं। आटा, तेल, घी, दूध, दाल, साबुन समेत हर चीज पर महंगाई बेलगाम है। कंपनियाँ क़ीमतें बढ़ाने के अलावा उत्पाद मात्रा घटाने पर विचार कर रही हैं।
अब ब्याज दरें बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे आम आदमी का कर्ज और जीना दोनों और महंगे हो जाएंगे। यह अमृत काल नहीं महंगाई का भूचाल है।'
यह भी पढ़ें- 'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।