'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने इन ...और पढ़ें

राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर भाजपा का पलटवार (फाइल फोटो- PTI)
HighLights
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया।
भाजपा ने राहुल के आरोपों को सिरे से खारिज किया।
भाजपा ने राहुल गांधी को मानसिक जांच कराने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर फोन टैपिंग कराए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी अपने दिमाग की जांच कराएं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आमने-सामने सार्वजनिक बहस की चुनौती दी और कहा कि इससे यह साफ हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।"
आपको स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने PM मोदी पर स्क्रिप्ट के सहारे बोलने का आरोप लगाया और कहा, 'मंच आपका है, माहौल आपका है- फिर भी आपको स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ गई। लगता है कि आप पर दबाव हावी हो गया है।'
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैप कराने का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने अपने फोन की ओर इशारा किया और कहा कि सारे सबूत इसी में हैं।
पीएम के पास मेरे बारे में जानकारी कैसे पहुंचती?
उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री मोदी के पास उनके बारे में जानकारी कैसे पहुंचती है, क्योंकि उनका फोन टैप किया जाता है। कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, "प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवा रखा है।"
भाजपा ने किया पलटवार
वहीं राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने फोन टैपिंग के दावे को खारिज करते हुए कहा, 'राहुल गांधी से मैं पूरे सम्मान के साथ बस इतना ही कह सकता हूं कि उन्हें अपना मानसिक परीक्षण करवाना चाहिए। कोई भी उनके फोन को टैप करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
किसी को भी उनके फोन को टैप करने में दिलचस्पी नहीं है। अगर किसी को दिलचस्पी है भी, तो सिर्फ यह समझने में कि उनका दिमाग दिन-प्रतिदिन झूठ पर ही क्यों चलता है।' भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहस करने की राहुल की मांग को खारिज कर दिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।