Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'हमारी पार्टी सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही'

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 01:02 PM (IST)

    कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज आखिरी दिन है। राहुल गांधी वहां मौजूद लाखों लोगों को संबोधित करे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया और कहा कि इस दौरान बहुत कुछ सीखा।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन के आखिरी किया संबोधित

    रायपुर, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने आखिरी दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला, भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। वहीं, अधिवेशन का समापन रविवार को दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के साथ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया

    भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 KM चल लूंगा, लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

    बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम हैं सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही है। वे लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मैंने अदाणी से कहा कि वो 106 नंबर से 2 पर कैसे पहुंचे।"

    अदाणी की कंपनी को किया टारगेट

    राहुल गांधी ने कहा, "मैंने संसद में एक उद्योगपति के खिलाफ मोर्चा खोला। मैंने एक फोटो दिखाई, जिसमें मोदीजी अदाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने पूछा रिश्ता क्या है, तो भाजपा सरकार के सभी मंत्री अदाणी की रक्षा करने लग गए। अदाणी पर हमला करने वाला देश द्रोही और अदाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं, सवाल ये है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसकी हैं, इसमें किसका पैसा है, जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बन रही है।"

    'कांग्रेस है तपस्वी लोगों की पार्टी'

    राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस तपस्वी लोगों की पार्टी है। चार महीने की तपस्या से बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इस तपस्या को बंद नहीं होने देना है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस तपस्या में शामिल होंगे और अपना खुन-पसीना देश को देंगे। जैसे ही हम तपस्या में खड़े होंगे, पूरा देश हमारे साथ तपस्या में खड़ा हो जाएगा क्योंकि ये देश तपस्यी का है।"

    यह भी पढ़ें: Congress 85th Plenary session: कांग्रेस का एलान, 2024 में विपक्षी एकता के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार

    Video: रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, आसमान से हुई फूलों की बारिश; सड़क पर भी बिछाए गए फूल