विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, आसमान से हुई फूलों की बारिश; सड़क पर भी बिछाए गए फूल

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 25 Feb 2023 12:58 PM (IST)

Priyanka Gandhi कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महाधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचीं। ...और पढ़ें

Priyanka Gandhi: रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत
Priyanka Gandhi: रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत

रायपुर, ऑनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। 24 फरवरी को शुरू हुए महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंचीं। देशभर से कई कांग्रेसी नेता यहां पहुंचे हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया। प्रियंका शनिवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। सीएम के अलावा कई नेताओं ने भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े भी लाए गए थे।

फूलों की बारिश के बीच महाधिवेशन में पहुंचीं

प्रियंका जब एयरपोर्ट से निकली, तो उन पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान उनके साथ सीएम बघेल भी थे। प्रियंका एक कार में सवार होकर महाधिवेशन तक पहुंचीं। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता फूलों की बारिश कर रहे थे। इसके अलावा सड़क पर भी फूल बिछाए हुए थे।

मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी से छापे पड़वाए गए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका डटकर मुकाबला किया। आज देश कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है।