विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने सुरक्षाकर्मी से उतरवाए जूते

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Fri, 06 Oct 2017 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 10:23 AM (IST)

राजस्थान में कांग्रेस की किसान पदयात्रा के दौरान नेता विपक्ष रामेश्वर डूडी ने सुरक्षा गार्ड से जूते उतरवाए।

राजस्थान: कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने सुरक्षाकर्मी से उतरवाए जूते
राजस्थान: कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने सुरक्षाकर्मी से उतरवाए जूते

 झालावाड़ (एजेंसी)। कांग्रेस द्वारा राजस्थान में आयोजित की जा रही किसान पदयात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ दिखाई दे रहे नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी एक सुरक्षा गार्ड से अपने जूते और मोजे खुलवाते दिखाई दे रहे है। जबकि इसी दौरान सचिन पायलट ने अपने जूते खुद उतारे। दरअसल पायलट और डूडी खानपुर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से 15 माह पूर्व कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र  में किसान न्याय पदयात्रा और किसान सभा करके राजनीतिक बढ़त लेने की कवायद शुरू की है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बांरा से किसान न्याय पदयात्रा की शुरूआत की, यह यात्रा 6 अक्टूबर को झालावाड में समाप्त होगी।

कांग्रेस का दावा है कि राजस्थान में 75 किसानों ने आत्महत्याएं की है,इनमें से अधिकांश किसान बांरा और झालावाड़ के है। फसल के सही दाम नहीं मिलने,कर्ज माफ नहीं होने और इंसपेक्टर राज के चलते इन किसानों ने आत्हत्याएं की है। पदयात्रा शुरू  करने से पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस की यह पदयात्रा निर्णायक साबित होगी।

यह भी पढ़ें:  किसान न्याय पदयात्रा के बहाने सीएम और भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें: कांग्रेस दोनों चुनावों के लिए तैयार तो वामदलों ने जताया विरोध