विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्थिक-सामाजिक अराजकता फैला रही है कांग्रेस: रामदेव

By Edited By:
Published: Mon, 27 Jan 2014 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2014 04:59 PM (IST)

बाबा रामदेव ने भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की खुलकर वकालत करते हुए सोमवार को कांग्रेस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। बाबा रामदेव ने भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की खुलकर वकालत करते हुए सोमवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार से देश को बचा सकते है। जबकि कांग्रेस देश में आर्थिक एवं सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश आज राजनीतिक अराजकता की ओर जा रहा है और कांग्रेस यहां आर्थिक एवं सामाजिक अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एक मजबूत सरकार देने के साथ ही देश को बचाने में भी कामयाब होंगे। रामदेव ने कहा कि आगामी 24 मार्च से उनके कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी के पक्ष में प्रचार करेंगे। रामदेव ने दावे के साथ कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सौ से भी कम सीटें मिलेंगी जबकि भाजपा लगभग 300 सीटों पर जीत विजयी होगी।

पढ़ें : बाबा रामदेव कांग्रेस को देंगे समर्थन!

अपने समर्थकों के साथ बैठक संपन्न करने के बाद रामदेव ने कहा कि देश में आज सबसे बड़ी समस्या काला धन एवं भ्रष्टाचार है। रामदेव ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल, जो वोट बैंक के रूप में मुस्लिमों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे मोदी को उनके शत्रु के तौर पर पेश कर समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इन पार्टियों के नेताओं द्वारा इस बात का प्रचार किया जा रहा है कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मुस्लिमों को अन्याय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मुस्लिम अपने हिंदू भाइयों के साथ आगे बढ़ेंगे। जो पार्टियां मुस्लिमों को अपने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं वे इस बार अपने दुष्प्रचार में सफल नहीं होंगी। आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में इस पार्टी को निराशा हाथ लगेगी।

पढ़ें : कांग्रेस के लिए 'राहु' हैं राहुल: रामदेव

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।