लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव को भारत रत्न दे सरकार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को भारत रत्न प्रदान करने की अटकलों के बीच विभिन्न दलों के नेताओं ने इस सम्मान के लिए अपनी-अपनी सूची पेश कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को सपा ने देश के शीर्ष समाजवादी विचारकों डॉ. राममनोहर लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव को यह सम्मान देने की
नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी को भारत रत्न प्रदान करने की अटकलों के बीच विभिन्न दलों के नेताओं ने इस सम्मान के लिए अपनी-अपनी सूची पेश कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को सपा ने देश के शीर्ष समाजवादी विचारकों डॉ. राममनोहर लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव को यह सम्मान देने की मांग की।
सपा के नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने इन नेताओं के साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भी यह सम्मान प्रदान करने की मांग की। हालांकि वह यह भूल गए कि भारत सरकार जेपी को 1999 में ही यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान कर चुकी है।
शून्य काल के दौरान सपा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव और जयप्रकाश नारायण का नाम भारत रत्न प्रदान करने वालों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जब संसद सत्र चालू है तो सरकार को महत्वपूर्ण घोषणाएं सदन के बाहर नहीं करनी चाहिए। संसद की स्थापित व्यवस्था का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत रत्न के बारे में फैसला ले लिया और उसकी जानकारी अखबारों को लीक कर दी।
इस चर्चा में भाग लेते हुए माकपा के सीताराम येचुरी ने कहा, 'पुरस्कार प्रदान करने में अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटने लगे तो सरकार को इसकी शुरुआत गौतम बुद्ध से करनी चाहिए।'
पढ़ें : भारत रत्न से जुड़ी खबरों को सरकार ने बताया निराधार : सूत्र