विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: कॉमेडियन वीर दास का शो होगा रद्द? हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज कराई शिकायत

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Mon, 07 Nov 2022 02:43 PM (IST)

कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने एक्टर वीर दास के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। समिति ने ...और पढ़ें

Karnataka: कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ केस दर्ज
Karnataka: कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, एजेंसी। कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) फिर मुश्किल में फंस गए हैं। कर्नाटक में हिंदू जनजागृति समिति ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। समिति ने 10 नवंबर को को बेंगलुरु में होने वाले उनके शो को रद्द करने की मांग की है। इसको लेकर समिति की तरफ से व्यालिकावल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

समिति की तरफ से कहा गया कि वीर दास ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। समिति ने अपने शिकायती पत्र में कहा, 'ऐसा पता चला है कि विवादित कॉमेडियन वीर दास बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में 10 नवंबर को एक हॉल में कॉमेडी शो कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वाशिंगटन में महिलाओं, हमारे प्रधानमंत्री और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इस संबंध में हमने मुंबई और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आईपीसी की धारा के तहत ये गंभीर अपराध है।'

समिति ने आगे कहा कि इन सब चीजों को देखते हुए ऐसे विवादित शख्स को बेंगलुरु जैसे सामूदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में कार्यक्रम के लिए मंजूरी देना ठीक नहीं है। वो भी ऐसे समय में जब कर्नाटक पहले से ही सामुदायिक घटनाओं के चलते कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम से कानून-व्यवस्था और बिगड़ सकती है। इसलिए हम मांग करते हैं कि वीर दास के कार्यक्रम को मंजूरी ना मिले।

ये भी पढ़ें:

SGPC प्रधान का चुनाव लड़ने पर अड़ी जागीर कौर को शिअद ने पार्टी से निकाला, अनुशासन कमेटी के सामने नहीं हुईं पेश

EWS: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने जताई नाराजगी, 'जातिवादी मानसिकता' ठहराया