विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हापुड़ के गांव में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक बवाल

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 07:22 PM (IST)

जनपद के बहादुरगढ़ गांव में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में स्वतंत्रता दिवस के दिन छात्रा से हुई छेड़छाड़ की वारदात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हापुड़ [जासं]। जनपद के बहादुरगढ़ गांव में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में स्वतंत्रता दिवस के दिन छात्रा से हुई छेड़छाड़ की वारदात ने पुलिस की हीलाहवाली के चलते सांप्रदायिक बवाल का रूप ले लिया।

गुरुवार को दोनों संप्रदायों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।कई दुकान व घरों को आग के हवाले कर दिया गया। फोर्स ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। डीआइजी हापुड़ में ही कैंप किए हुए हैं। गांव में क‌र्फ्यू जैसे हालात हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज की छात्रा से दूसरे संप्रदाय के छात्र ने छेड़छाड़ की थी, कालेज प्रशासन और पुलिस दोनों को सूचना दी गई पर कुछ नहीं किया गया तो क्षेत्र में तनाव पनपने लगा। गुरुवार को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद स्कूल की छुट्टी होने पर संप्रदाय के छात्र कुरैशियान मोहल्ले से निकले तो घात लगाए बैठे लोगों ने उनसे मारपीट की। इसके बाद दूसरे संप्रदाय के लोग भी आ गए और जबर्दस्त पथराव हुआ। पथराव में छह से अधिक लोग घायल हैं।

इस बीच कुछ लोगों ने छह से अधिक दुकान और कई घरों में आग लगा दी। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर बलवाइयों को खदेड़ा। डीआइजी के सत्यनारायण भी मौके पर पहुंच गए। गांव में क‌र्फ्यू जैसे हालात हैं और लोग घरों में कैद हैं। गांव में भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया है।

डीआइजी के सत्यनारायण ने बताया कि थाना प्रभारी आइआर खान की लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। बलवाइयों की पहचान की जा रही है।

पढ़ें : प्रशासनिक चूक से हुआ सहारनपुर दंगा : शिवपाल कमेटी

पढ़ें : मेरठ के खरखौदा कांड से थर्रा रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश