छत्तीसगढ़ सीएम के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सुकमा से लौटते समय एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में तब कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जब वह 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सुकमा से लौटते समय एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में तब कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जब वह 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था।
खराबी के चलते हवा में ही हेलीकॉप्टर 150 फ़ीट नीचे आ गया था। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी थे। यह घटना कांकेर के पास हुई।
ये भी पढ़ेंः पूर्व कैग विनोद राय बनाए गए बैंक बोर्ड ब्यूरो के अध्यक्ष
पायलट ने हेलीकॉप्टर को काबू में किया और मुख्यमंत्री को सकुशल रायपुर पहुंचा दिया। यह हेलीकॉप्टर अभी पुलिस लाइन रायपुर में है। वहां इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री रमन सिंह व केदार कश्यप ने बताया कि ऐसा पहली बार उनके साथ हुआ है। उनका कहना है कि उन पलों को शब्दों में बयान करना मुश्किल हैं, हालांकि अब हम सुरक्षित हैं।
ये भी पढ़ेंः मार्च के आखिरी में तीन देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी