विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'90 सीटें, एक करोड़ वोट', CM रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा; 2028 में तेलंगाना में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:12 PM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि 2028 में कांग्रेस राज्य में 90 सीटें और एक करोड़ वोट हासिल कर फिर से सरकार बनाएगी।

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने 2028 में फिर सरकार बनाने का किया दावा (फोटो-Telangana CMO/X)

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने 2028 में फिर सरकार बनाने का किया दावा (फोटो-Telangana CMO/X)

HighLights

  1. सीएम रेवंत रेड्डी ने 2028 में 90 सीटें जीतने का दावा किया।

  2. कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेगी।

  3. रेवंत रेड्डी ने BRS पर झूठे प्रचार का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि 2028 में फिर एक बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले चुनाव में कांग्रेस 119 विधानसभा सीटों में से 90 सीटें जीतेगी।

हैदराबाद में पार्टी की 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (PAC) की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने और सत्ता में एक और कार्यकाल हासिल करने के लिए रणनीति बना रहा है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जोर देकर कहा, 'अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक करोड़ वोटों के साथ 90 सीटें हासिल करेगी।'

'राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम कर रहे'

सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में पार्टी मामलों के लिए हाल ही में नियुक्त AICC प्रभारी बी.एम. संदीप से यह भी कहा कि राज्य कांग्रेस को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

सीएम ने कहा कि 2029 के आम चुनावों में तेलंगाना से कांग्रेस को 15 लोकसभा सीटें मिलेंगी, बशर्ते राज्य में कुल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 17 ही रहे। उन्होंने संदीप से कहा, 'आपको हमारी यह सहमति मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंचानी होगी।'

कांग्रेस के खिलाफ कर रहे झूठा प्रचार

रेवंत रेड्डी ने 'झूठे प्रचार' को लेकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने BRS की आलोचना करते हुए कहा कि इसके नेता सत्ता में वापसी की कोशिश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।

हाल ही में विधानसभा के बाहर BRS नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए रेड्डी ने कहा, 'BRS नेताओं ने हाल ही में विधानसभा भवन के बाहर अपनी शर्ट उतार दी थी (जब उन्हें पुलिस ने रोका था) और अब उनके पैंट भी उतर जाएंगे।'

अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचनाओं के मद्देनजर, रेड्डी ने कांग्रेस सदस्यों को सार्वजनिक रूप से सरकार के बारे में नकारात्मक टिप्पणी न करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें- '26/11 जैसा हमला करेंगे', आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।