विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Charu Sinha: 'पहले नक्सलियों का किया सफाया अब आतंकियों की बारी', चारू सिन्हा बनीं 4 CRPF सेक्टरों की प्रमुख

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 23 Feb 2023 01:15 PM (IST)

Charu Sinha CRPF IG हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में ट्रांसफर के साथ ही चारू सिन्हा केंद्रीय रिजर्व ...और पढ़ें

Charu Sinha CRPF IG सीआरपीएफ के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक बनीं चारू।
Charu Sinha CRPF IG सीआरपीएफ के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक बनीं चारू।

नई दिल्ली, एजेंसी। Charu Sinha CRPF IG जांबाज महिला अधिकारी चारू सिन्हा हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में ट्रांसफर के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक (आईजी) बन गई हैं। चारू इसी के साथ यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। चारू इससे पहले श्रीनगर सेक्टर में 2020 में CRPF आईजी तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थी।

श्रीनगर सेक्टर में भी बनीं थी CRPF आईजी

वर्ष 2020 में भी चारू ने बड़ा मुकाम हासिल किया था और वह श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ आईजी बनीं थी। जानकारी के अनुसार चारू ने दो सालों में कई आतंकियों का सफाया करने का काम किया। चारू ने 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और 20 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।

22000 जवानों की कमान संभाली

चारू ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया किया और 22000 जवानों की 22 बटालियन की कमान संभाली। सिन्हां के नेतृत्व में ही 2022 में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सलीम पर्रे को मार गिराया गया था।

1996 बैच की अधिकारी, बिहार में नक्सलियों का किया सफाया

सिन्हा 1996 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। उन्होंने बिहार में माओवादी विरोधी अभियानों में भी शामिल थीं। चारू को 2018 में बिहार सेक्टर की सीआरपीएफ आईजी बनाया गया था, जहां उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में अच्छा काम किया था और खूब तारीफ पाई थी। उन्होंने 2022 में कोविड-19 महामारी के बाद दो साल में पहली बार आयोजित अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की थी।

लव यू जिंदगी कार्यक्रम चलाया

सिन्हा ने लव यू जिंदगी कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया था जिसके तहत मानसिक स्वास्थ्य, लिंग और वित्तीय समस्याओं से निपटने के लिए जूनियर सीआरपीएफ कर्मियों के लिए पाठ्यक्रम शिविर लगाए गए थे। 

यह भी पढ़ें- एग्री-स्टार्टअप की सफलता के लिए नया आइडिया, सस्ता प्रोडक्ट और शुरू से फंडिंग के प्रयास जरूरी