यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंद्रमा की सबसे करीब से खींची गई फोटो आई सामने, चंद्रयान-3 की नजर से खूबसूरत दिख रहे चंदा मामा, देखें वीडियो
Chandrayaan-3 Latest Picture भारत का सबसे अहम अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। यान ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan-3 Latest Update: भारत का सबसे अहम अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। यान ने गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग होने के बाद मनमोहक तस्वीर भेजी है। इसरो द्वारा जारी इस वीडियो को लैंडर इमेजर (Lander Imager) कैमरा-1 से कैप्चर किया गया है।
वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की एक अन्य तस्वीर जारी की है, जिसको यान ने 15 अगस्त को कैप्चर किया था।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 18, 2023
View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad
इसरो ने जारी किया नया अपडेट
मालूम हो कि यान ने 17 अगस्त यानी गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया। इसकी के साथ चंद्रयान का रोवर अकेले ही चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार का भी दिन इसके लिए काफी अहम साबित होने वाला है। इसरो ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग होने के बाद नया अपडेट जारी कर बताया कि लैंडर मॉड्यूल सामान्य तरीके से काम कर रहा है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 18, 2023
🌖 as captured by the
Lander Position Detection Camera (LPDC)
on August 15, 2023#Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/nGgayU1QUS
