यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने लैंडर इमेजर कैमरे से धरती और चांद की भेजी फोटो, लैंड करने में बची है बस इतनी दूरी
चंद्रयान-3 ने यह फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिज़ोटल विलोसिटी (LHVC) कैमरे से ...और पढ़ें

HighLights
- चंद्रयान 3 ने धरती और चांद की भेजी ताजा फोटो
- लैंडर इमेजर कैमरे से ली तस्वीर
दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत का महत्वाकांक्षी 'चंद्रयान-3' मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया है। इस बीच इसरो ने गुरुवार (10 अगस्त) को जानकारी दी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर (LI) कैमरे से धरती और चांद की फोटो भेजी है।
चंद्रयान-3 ने यह फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिज़ोटल विलोसिटी (LHVC) कैमरे से ली है। बात दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 एक के बाद एक पड़ाव पार करते जा रहा है। वहीं, चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था।
Chandrayaan-3 Misson | Earth viewed by Lander Imager (LI) Camera on the day of the launch & Moon imaged by Lander Horizontal Velocity Camera (LHVC) a day after the Lunar Orbit Insertion: ISRO pic.twitter.com/CqMOKqywZP
— ANI (@ANI) August 10, 2023
इतनी रह गई चांद से दूरी
इसरो ने बुधवार (9 अगस्त) को एक ट्वीट में बताया था कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है। आज चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है।
