विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: चंद्रमा छोड़ धरती की कक्षा में लौटा चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, ISRO ने दी जानकारी

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 05 Dec 2023 01:27 AM (IST)

Chandrayaan 3 News भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) को चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी ...और पढ़ें

Chandrayaan-3: चंद्रमा छोड़ धरती की कक्षा में लौटा चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, ISRO ने दी जानकारी (फाइल फोटो)
Chandrayaan-3: चंद्रमा छोड़ धरती की कक्षा में लौटा चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल, ISRO ने दी जानकारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंद्रमा से धरती की कक्षा में लौटा प्रोपल्शन मॉड्यूल।
  2. एक अनूठे प्रयोग के तहत वापस धरती की कक्षा में लौटा।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (PM) को चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में लौट आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ISRO ने बताया कि एक अनूठे प्रयोग के तहत चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को वापस धरती की कक्षा में लौट आया है।

सफल हुआ चंद्रयान- 3 मिशन

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरी तरह से सफल हो गया है। वर्तमान में प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है और 22 नवंबर को 1.54 लाख किलोमीटर की ऊंचाई को पार कर गया है। इसरो ने बताया कि कक्षा की अवधि लगभग 13 दिन है ।

23 अगस्त को साउथ पोल पर हुई थी सफल लैंडिंग

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था। इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रमा को साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की गई थी। भारत ऐसा कारनामा करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले चीन, अमेरिका और सोवियत संघ ने ये कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें- Cyclone Michaung: आईफोन कंपनी पर पड़ा चक्रवात का असर, चेन्नई में फॉक्सकॉन-पेगाट्रॉन ने रोका प्रोडक्शन

यह भी पढ़ें- भाजपा का मिशन-अंत्योदय: PM Modi ने जीता दलितों-आदिवासियों का मन, तीन राज्‍यों में आरक्षित सीटों के परिणाम दे रहे ये संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।