Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: अगर 23 को लॉन्चिंग टली तो इस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, ISRO के वैज्ञानिक ने दिया यह अपडेट

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी है। चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

By Sonu GuptaTue, 22 Aug 2023 11:54 AM (IST)
News Article Hero Image

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए विक्रम लैंडर पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर लैंड होने में अब केवल 3 दिन बाकी हैं। इस बीच आज यान के विक्रम लैंडर ने दूसरी बार सफलतापूर्ण डिबूस्टिंग को पूरा कर लिया है। अब लैंडर की चांद से दूरी केवल 25 किमी की रह गई है।

चंद्रयान 3 का लैंडर (Vikram Lander) 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

22 Aug 202311:54:12 AM
Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए भोपाल में हुई पूजा

भोपाल में स्थानीय लोगों ने चंद्रमा की सतह पर कल चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की।

VIDEO | Locals in Bhopal perform puja for successful landing of Chandrayaan-3 on Moon's lunar surface tomorrow. #Chandrayaan3 pic.twitter.com/9CxhxeMlk7

— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2023

22 Aug 202311:04:40 AM
Chandrayaan-3 मिशन पर ब्रजेश पाठक बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा

चंद्रयान 3 मिशन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं देश के नागरिकों और मिशन में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

#WATCH | Lucknow: On Chandrayaan 3 mission, Uttar Pradesh Deputy CM & BJP leader Brajesh Pathak says, "I congratulate the citizens of the country and all the scientists involved in the mission. Under the leadership of PM Modi, the country is moving forward in all sectors." pic.twitter.com/k9tqlsJp0c

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 22, 2023

22 Aug 202310:36:23 AM
Chandrayaan-3 सफल हुआ तो कांग्रेस भी सराहना की हकदारः संजय राउत

चंद्रयान 3 मिशन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी बात है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सालों से हमारे वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है। वे सभी के सराहना के हकदार हैं, चाहे वह कांग्रेस हो।

22 Aug 20239:59:37 AM
Chandrayaan-3 Landing वाराणसी के कामाख्या मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हुआ हवन

23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी के कामाख्या मंदिर में हवन किया जा रहा है।

#WATCH | Uttar Pradesh | Havan being performed at Kamakhya Temple in Varanasi for the successful landing of Chandrayaan-3 on the moon, on August 23. pic.twitter.com/42CyiFDvhn

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 22, 2023

22 Aug 20239:10:39 AM
तमिलनाडु के कलाकार ने सोने से बना दिया Chandrayaan3

तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित एक कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके Chandrayaan3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

#WATCH | Tamil Nadu | A Coimbatore-based miniature artist designs a 1.5-inch tall model of #Chandrayaan3 using 4 grams of gold.

Chandrayaan-3's Lunar Lander Vikram is all set for a soft landing on the moon tomorrow, 23rd August. pic.twitter.com/xkZG7EZRMu

— ANI (@ANI) August 22, 2023

22 Aug 20238:19:10 AM
Chandrayaan-3 इसरो वैज्ञानिक ने बताया अगर चंद्रयान 23 अगस्त को नहीं कर पाया लैंडिंग तो कब करेगा

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र-इसरो के निदेशक नीलेश देसाई का चंद्रयान 3 पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि लैंडर 23 अगस्त को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी स्पीड 1.68 किमी प्रति सेकंड होगी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान उस गति को कम करने पर होगा, क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी इसमें भूमिका निभाएगा। यदि हम उस गति को नियंत्रित नहीं करते हैं, तो क्रैश लैंडिंग की संभावना होगी। यदि 23 अगस्त को कोई भी स्वास्थ्य पैरामीटर (लैंडर मॉड्यूल का) असामान्य पाया जाता है, तो हम लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए स्थगित कर देंगे।

21 Aug 20238:22:54 PM
...तो फिर 23 की जगह 27 अगस्‍त को चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, ISRO के वैज्ञानिक ने दिया यह अपडेट

इसरो के अहमदाबाद केंद्र के निदेशक निलेश एम देसाई ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। देसाई ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से कुछ घंटे पहले निर्णय लिया जाएगा कि लैंडिंग के लिए समय उचित है या नहीं। यह लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा के हालात पर निर्भर करेगा। और अगर उस समय कोई भी कारक अनुकूल नहीं लगता है, तो फिर 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि 23 अगस्त को लैंडिंग में कोई समस्या आनी तो नहीं चाहिए।

#WATCH | Nilesh M Desai, Director, Space Applications Centre-ISRO, Ahmedabad on Chandrayaan-3 landing on the Moon

"On August 23, two hours before Chandrayaan-3 lands on the Moon, we will take a decision on whether or not it will be appropriate to land it at that time based on… pic.twitter.com/JZKrMQ9p6F

— ANI (@ANI) August 21, 2023
21 Aug 20235:50:58 PM
सही तरीके से काम कर रहा है चंद्रयान-3, लैंडिंग में नहीं होगी कोई अनहोनी

 रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा पर जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यान अब तक सही से काम कर रहा है। इसरो ने दावा किया कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सही तरीके से लैंड करेगा और लैंडिंग के दिन किसी भी अनहोनी की आशंका नहीं है।

21 Aug 20232:51:21 PM
Chandrayaan-3 Landing मून मिशन पर इसरो का नया अपडेट आया

मून मिशन पर इसरो ने नया अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान -2 के ऑर्बिटर में चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल स्थापित हो गया है। दोनों के बीच दोतरफा संचार भी स्थापित हो गया है।

21 Aug 20232:10:11 PM
Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान 3 की लैंडिंग बहुत ही जटिल प्रक्रियाः माधवन नायर

इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि लैंडिंग एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और इसे करना ही होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता के लिए सभी प्रणालियों को एकजुट होकर काम करना होगा।

21 Aug 20231:13:26 PM
Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान का सिस्टम काफी मजबूती से कर रहा कामः के सिवन

ISRO के पूर्व निदेशक सिवन ने चंद्रयान 3 को लेकर बताया कि यान का सिस्टम काफी मजबूती से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने पिछली गलतियों से सीख ली है।

21 Aug 202312:42:24 PM
Chandrayaan-3 को लेकर अंतरिक्ष प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ी

जैसे-जैसे इसरो चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा है, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष प्रेमियों और वैश्विक समुदाय के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

21 Aug 202310:54:59 AM
Chandrayaan-3 Update चंद्रयान-3 चंद्रमा के कितना करीब है?
लैंडर विक्रम चांद के काफी करीब पहुंच गया है। वो ऐसी कक्षा में आ गया है, जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु 25 किमी है। इसरो ने कहा है कि इसी कक्षा से यह बुधवार को चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।
21 Aug 202310:16:35 AM
Chandrayaan-3 Landing इसरो ने लैंडिंग का समय बताया

इसरो ने रविवार को बताया कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट के आसपास चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

21 Aug 20239:31:47 AM
Chandrayaan-3 Landing इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की
इसरो ने लैंडर विक्रम द्वारा ली गई चंद्रमा की नई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों को काफी करीब से लिया गया है। इसरो द्वारा जारी चार तस्वीरों में चांद की अलग-अलग सतह देखने को मिल रही है, जिसे चिन्हित भी किया गया है। 

Chandrayaan-3 Mission:

Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).

This camera that assists in locating a safe landing area -- without boulders or deep trenches -- during the descent is developed by ISRO… pic.twitter.com/rwWhrNFhHB

— ISRO (@isro) August 21, 2023
21 Aug 20238:15:29 AM
Chandrayaan-3 Landing चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए आगरा में विशेष पूजा की गई
चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पवित्र यमुना नदी का आशीर्वाद लेने के लिए आगरा में विशेष प्रार्थनाएं और अनुष्ठान किए गए। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष हवन पूजा भी की गई।
21 Aug 20237:01:41 AM
Chandrayaan-3 Landing Live: चंद्रमा की सतह पर 14 दिनों तक करेगा खोज

चांद की सतह पर उतरने के बाद रोवर कुल 14 दिनों तक खोज और जानकारी जुटाएगा। रोवर प्रज्ञान की आयु चांद के एक दिन के बराबर यानी 14 दिनों तक का है। रोवर चंद्रमा पर एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, टाइटेनियम, कैल्शियम और आयरन से जुड़ी जानकारी को जुटाएगा।

21 Aug 20234:07:01 AM
Chandrayaan-3 Landing Live: चांद की सतह पर अकेले ही बढ़ रहा लैंडर

चंद्रयान का विक्रम लैंडर चंद्रयान-3 मिशन में अहम पड़ाव को पार कर लिया है। यह चंद्रयान से अलग होकर चांद की सतह की ओर अकेले ही बढ़ रहा है। इसके चांद की सतह पर 23 अगस्त को पहुंचने की संभावना है।

21 Aug 20232:11:50 AM
Chandrayaan 3 Live: इसरो ने शुभकामनाओं और सकारात्मकता के लिए किया धन्यवाद

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 भारतीय समय अनुसार शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।

21 Aug 202312:26:16 AM
Moon Mission 2023 से भारत को काफी उम्मीदें

चंद्रयान-3 से भारत को काफी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों की मानें तो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की काफी कम जानकारी दुनिया के पास मौजूद है। इस मिशन के जिए इस दक्षिणी ध्रुव की कई अहम जानकारी भारत को हाथ लग सकती है।

20 Aug 202311:25:05 PM
Chandrayaan-3 Live News- 5 अगस्त को चांद की कक्षा में किया था प्रवेश

चंद्रयान ने लॉन्चिंग से अब तक कई बड़े पड़ावों को पूरा किया है। यान ने पहले 5 अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश कर बड़ा पड़ाव पूरा किया था। इसके बाद उसने 5 नई कक्षाओं में प्रवेश किया। इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर और रोवर प्रोपल्शन मोड्यूल से अलग हो गए।

20 Aug 202311:04:27 PM
Chandrayaan-3 Live: 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। 15 जुलाई को इसरो ने अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की ओर बढ़ाने वाली पहली प्रक्रिया (अर्थबाउंड फायरिंग-1) पूरी की।

20 Aug 202311:00:44 PM
Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा विक्रम लैंडर

भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह के करीब पहुंच गया है और सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान 3 का लैंडर चांद पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us