यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्कूलों में राष्ट्र गान अनिवार्य करने का प्रस्ताव नहीं
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्र गान बजाना अनिवार्य कर दिया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों में राष्ट्र गान गाने को अनिवार्य करने का उसके पास कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र ने कहा कि सरकारी और उससे संबद्ध स्कूलों में राष्ट्र गान गाने को अनिवार्य करने को लेकर आवश्यक कार्यवाही करना राज्यों पर निर्भर है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में यह जानकारी दी।
बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्र गान बजाना अनिवार्य कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि राष्ट्र गान बजते समय सिनेमाघरों के पर्दे पर राष्ट्र ध्वज दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही सिनेमाघर में मौजूद सभी लोगों को राष्ट्र गान के सम्मान में खड़ा होना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर विरोध भी हुए। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी चर्चाएं हुईं हैं।
