विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी को विभाजन से बचाने के लिए केंद्र का बड़ा दांव, खत्म होगी विधानसभाओं में 500 सीटों की अधिकतम सीमा

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 10:04 AM (IST)

केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक में एक विशेष प्रावधान लाएगी। 

उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं करना चाहती केंद्र सरकार। (फाइल फोटो।)

उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं करना चाहती केंद्र सरकार। (फाइल फोटो।)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक में सरकार एक विशेष प्राविधान भी करने जा रही है ताकि राज्य विधानसभाओं में अधिकतम 500 सीटों की सीमा खत्म की जा सके। खास बात यह है कि यह प्राविधान इसलिए ला रहा है ताकि देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का विभाजन न करना पड़े।

संविधान के अनुच्छेद-170 और अनुच्छेद-333 के प्राविधानों के मुताबिक, किसी भी राज्य की विधानसभाओं में 500 ज्यादा सीटें नहीं हो सकतीं। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अभी 403 सीटें हैं। परिसीमन से जुड़ा संविधानस संशोधन विधेयक पारित होने के बाद इनकी संख्या 50 प्रतिशत बढ़कर 600 से ज्यादा हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं चाहती सरकार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार किसी भी परिस्थिति में उत्तर प्रदेश का विभाजन नहीं करना चाहती है। इसीलिए राज्य को 500 सीटों की अधिकतम सीमा दायरे से बाहर रखने के लिए विशेष प्राविधान किया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि जहां बाकी सभी राज्यों की विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिसत की बढ़ोतरी होगी, वहीं उत्तर प्रदेश में जहां अभी 403 सीटें हैं 2029 के बाद 605 विधायक होंगे। इस तरह यह 600 से ज्दाया विधायकों वाला इकलौता राज्य बन जाएगा। परिसीमन की प्रक्रिया के बाद राज्य से 120 लोकसभा सांसद भी होंगे।

ज्यादातर राज्य विधानसभाओं को नई इमारतों की जरूरत होगी क्योंकि उनके मौजूदा कक्षों में अतिरिक्त विधायकों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

तीन विधेयक लेकर आएगी सरकार

सरकार तीन विधेयक लेकर आएगी। इनमें से दो संविधान संशोधन विधेयक हैं, जिनका उद्देश्य 2029 लोकसभा चुनाव से पहले विधायिकों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। तीसरे विधेयक में हर राज्य में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का उल्लेख होगा।

प्रस्तावित संशोधन में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने की बात भी कही गई है, जिसमें राज्यों से अधिकतम 815 निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: 'अपनी सीट छोड़कर शरद पवार को सांसद बनाया था', परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।