विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की बढ़ी मुश्किलें, केंद्र ने वीणा की कंपनी के खिलाफ दिया जांच का आदेश

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 13 Jan 2024 02:27 PM (IST)

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी को केंद्र से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

केरल के सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की बढ़ी मुश्किलें (फाइल फोटो)
केरल के सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की बढ़ी मुश्किलें (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पिनाराई विजयन की बेटी को केंद्र से लगा बड़ा झटका।
  2. केंद्र ने एक्सलॉजिक के खिलाफ दिया जांच का आदेश।

आईएएनएस, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी को केंद्र से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने केरल के मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन की कंपनी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

एक्सलॉजिक के खिलाफ दिया जांच का आदेश

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सलॉजिक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जांच का आदेश दिया है। महानिदेशक से जुड़ी तीन सदस्यीय टीम द्वारा इसकी जाएगी। अनियमितता के आरोप में केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम और सीएमआरएल के खिलाफ जांच की जाएगी।

विजयन की बेटी वीणा की बढ़ी मुश्किलें

बेंगलुरु में कंपनी रजिस्ट्रार द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद एक रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार रात को जांच के आदेश दिए गए। इसमें कहा गया है कि एक्सलॉजिक का लेनदेन उचित नहीं है। साथ ही यह भी पता चला कि कंपनी अधिनियम के तहत विभिन्न उल्लंघनों और अपराधों का पता चला है और इसकी जांच की सिफारिश की गई।

वीणा की कंपनी को मिले थे 1.72 करोड़ रुपये

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि वीणा की कंपनी को एक खनन कंपनी सीएमआरएल से 1.72 करोड़ रुपये मिले थे। इस मुद्दे को सबसे पहले कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने उठाया था। जांच आदेश आने के बाद उन्होंने पूछा कि क्या वीणा विजयन को दान के रूप में पैसा मिला है क्योंकि न तो उन्होंने और न ही उनकी कंपनी ने सीएमआरएल के लिए कोई काम किया है। यह केवल एक कंपनी नहीं है, जिससे उसकी फर्म को पैसे मिले।

यह भी पढ़ें- Republic Day: गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा 'मेड इन इंडिया' हथियारों का जलवा, वायुसेना और नौसेना की महिलाएं लहराएंगी परचम

वीडी सतीसन ने बीजेपी और सीपीआई (एम) पर साधा निशाना

वहीं, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि सीपीआई (एम) और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि सीपीआई (एम) और भाजपा का एक अपवित्र गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी दो मामलों में सीएम विजयन का नाम सामने आया। हालांकि, केंद्र ने जांच शुरू की, लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंन कहा कि बस चीजों के सामने आने का इंतजार करें क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब हैं और सीपीआई (एम) और भाजपा के बीच कुछ पक रहा है।

यह भी पढ़ें- 'जूनागढ़ को तोड़ने की चल रही थी साजिशें तो चंडी की तरह उठ खड़ी हुई थीं सोनल मां', पीएम मोदी बोले- समाज को दी नई रोशनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।