विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aero India: एयरो इंडिया में पहुंचे CDS अनिल चौहान, रक्षा क्षेत्र में उच्च दर्जे के रिसर्च का किया आह्वान

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 15 Feb 2023 03:06 PM (IST)

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने एयरो इंडिया में घरेलू रक्षा फर्मों के पवेलियन का दौरा किया। साथ ...और पढ़ें

एयरो इंडिया में पहुंचे CDS अनिल चौहान
एयरो इंडिया में पहुंचे CDS अनिल चौहान

बेंगलुरू, एएनआई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने एयरो इंडिया में घरेलू रक्षा फर्मों के पवेलियन का दौरा किया। साथ ही कई उद्यमियों के साथ बातचीत भी की है। तो वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक उच्च दर्जे वाली प्रौद्योगिकियों और उच्च अंत विनिर्माण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री एम्ब्रोस लुफुमा से की मुलाकात

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के मौके पर जाम्बिया के रक्षा मंत्री एम्ब्रोस लुफुमा के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट किया कि बेंगलुरू में एयरो इंडिया 2023 के मौके पर जाम्बिया के रक्षा मंत्री, एम्ब्रोस लुफुमा के साथ उपयोगी चर्चा हुई है।

येलहंका के वायु सेना स्टेशन में शुरू हुआ एयरो इंडिया शो

पांच दिवसीय एयरो इंडिया शो 13 फरवरी को बेंगलुरु के येलहंका में वायु सेना स्टेशन में शुरू हुआ था। राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में इटली के रक्षा राज्य मंत्री मैटियो पेरेगो डी क्रेम्नागो से भी मुलाकात की थी। साथ ही राजनाथ सिंह अल्जीरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के महासचिव श्री मोहम्मद सालाह बेनबिचा से भी मिले थे।

USAF ने भेजे थे B-1B लांसर्स

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयुक्त राज्य वायु सेना (USAF) ने एक बार फिर अपने B-1B लांसर्स विमान और अन्य रक्षा मशीनरी को बेंगलुरू में आयोजित एयरो शो में भाग लेने के लिए भेजा है। एयरो इंडिया 2023 में इन रक्षा मशीनों की भागीदारी भारत के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर संयुक्त राज्य अमेरिका के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

यह भी पढ़े- Rajnath Singh: और मजबूत होगा देश का घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षेत्र, राजनाथ सिंह ने किया अहम एलान

2021 में पहली बार बी-1बी विमान आया था भारत

इससे पहले इन विमानों ने 3 फरवरी, 2021 को एयरो इंडिया में भाग लिया था। तब बी-1बी पहली बार भारत में उतरे थे और एयरो इंडिया 2021 के उद्घाटन के दिन भारतीय वायु सेना के तेजस लड़ाकू द्वारा उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़े- SC: पीरियड्स में महिलाओं को मिले छुट्टी, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर 24 फरवरी को होगी सुनवाई