विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पी चिदंबरम ने CBI पर उठाया सवाल, कहा- बेटे से नहीं मुझसे करें पूछताछ

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 10:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 10:32 AM (IST)

पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने सीबीआई की कार्रवाई पर अफसोस जताते हुए बताया, कार्ति चिदंबरम को परेशान न कर सीबीआई को मुझसे सवाल करना चाहिए।

पी चिदंबरम ने CBI पर उठाया सवाल, कहा- बेटे से नहीं मुझसे करें पूछताछ
पी चिदंबरम ने CBI पर उठाया सवाल, कहा- बेटे से नहीं मुझसे करें पूछताछ

नई दिल्‍ली (एएनआई)। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को ट्वीट कर सीबीआई की कार्रवाई पर अफसोस जताते हुए लिखा है कि सीबीआई गलत सूचनाएं फैला रही है।

उन्‍होंने आगे ट्वीट करते हुए बताया, एयरसेल मैक्‍सिस में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) ने सीबीआई के समक्ष बयान रिकार्ड किया जिसे वैध करार दिया गया। चिदंबरम ने आगे कहा, ‘कार्ति चिदंबरम को परेशान न करे सीबीआई को मुझसे सवाल करना चाहिए।‘
इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने से गुरुवार को मना कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि एक विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया है और मामले में कार्यवाही समाप्त कर दी है। जबकि सीबीआई ने दावा किया कि जांच अब भी जारी है।
एजेंसी ने कार्ति को एयरसेल मैक्सिस सौदा मामले में 2006 में विदेशी निवेश को मंजूरी दिये जाने के संबंध में पूछताछ के लिये गुरुवार को बुलाया था। एक विशेष अदालत में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, मैक्सिस की एक सहयोगी कंपनी मारिशस की मैसर्स ग्लोबल कम्युनिकेशन र्सिवसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 80 करोड़ डालर के निवेश की मंजूरी मांगी थी। यह मंजूरी आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति को देनी थी।
यह भी पढ़ें: कार्ति चिदंबरम ने सीबीआइ के सामने पेश होने से इन्कार किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।