यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBI ने GAIL के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार, 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप
CBI ने GAIL के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ...और पढ़ें

HighLights
- CBI ने GAIL के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को किया गिरफ्तार।
- केबी सिंह समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार।
- CBI ने नोएडा, दिल्ली, विशाखापत्तनम में मारा छापा।
नई दिल्ली, एजेंसी। सीबीआई (CBI) ने गेल (GAIL) के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह (Executive Director KB Singh) समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई (CBI) ने गेल (GAIL) के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह (CBI Arrested KB Singh) 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप में गिरफ्तार किया है।
CBI ने नोएडा, दिल्ली, विशाखापत्तनम में मारा छापा
सीबीआई के अधिकारी के अनुसार, नोएडा, दिल्ली, विशाखापत्तनम में छापेमारी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि ये मामला 50 लाख रुपए की घूस लेने का है। सीबीआई की टीम इसी सिलसिले में दिल्ली, नोएडा, विशाखापत्तनम में गेल के कार्यकारी निदेशक और अन्य के ठिकानों पर तलाशी ले रही है।
.jpg)
क्या है मामला
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई ने गेल (GAIL) के एक कार्यकारी निदेशक (Executive Director) को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत दी गई थी।
एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार को भी किया गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारी के अनुसार, गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह के अलावा चार अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है, जिनमें वडोदरा की एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार (Director Advance Infrastructures Surender Kumar) भी शामिल हैं। उन पर आरोप है कि दो गैस पाइपलाइन परियोजनाओं (GAIL Pipeline Projects) के लिए रिश्वत दी गई थी। जिसके बाद सीबीआई (CBI) ने सोमवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
गेल के एक बड़े अफसर के घर सीबीआई की रेड
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-72 में गेल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह ((Executive Director KB Singh) के घर छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत के बाद छापेमारी जारी है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। अफसर के घर सीबीआई अफसर मौजूद हैं।