विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Polls: तेलंगाना में अब तक 603 करोड़ की नकदी, सोना व शराब जब्त; हेल्पलाइन नंबर पर आईं 1987 कॉल

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 18 Nov 2023 09:11 PM (IST)

तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद से अब तक राज्य और केंद्र की प्रवर्तन एजेंसियों ...और पढ़ें

तेलंगाना में अब तक 603 करोड़ की नकदी, सोना व शराब जब्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तेलंगाना में अब तक 603 करोड़ की नकदी, सोना व शराब जब्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद से अब तक राज्य और केंद्र की प्रवर्तन एजेंसियों ने अब तक 603 करोड़ की नकदी, सोना, शराब, ड्रग्स और मुफ्त बांटी जाने वाली सामग्री जब्त की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को बताया कि 214 करोड़ रुपये की नकदी, कुल 179 करोड़ रुपये का सोना और अन्य कीमती धातुएं, 96 करोड़ रुपये से अधिक की शराब, 34 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ और 78 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त में बांटी जाने वाली सामग्री जब्त की गई।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना चुनाव आते ही पीछे छूट गए सामाजिक न्याय के नारे, भागीदारी देने में कोताही पर सब कठघरे में

अब तक कितनी शिकायतें मिलीं?

गत नौ अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद हेल्पलाइन नंबर 1950 पर 1987 कॉल आईं। राष्ट्रीय शिकायत निवारण सेवा (NGRS) में कुल 20,670 शिकायतें दर्ज की गईं और 20,301 का समाधान किया गया। सी-विजिल के माध्यम से 5,183 शिकायतें प्राप्त हुईं और उन पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में बड़ी हार के लिए क्या राहुल गांधी ने मोदी से पैसे लिए?' असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

जिला कॉल सेंटर के माध्यम से 4,673 शिकायतें प्राप्त हुईं और इनमें से 4,543 का निस्तारण किया गया। अब तक सुविधा पोर्टल के माध्यम से जिला और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को 22,254 अनुमतियां प्रदान की गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।