विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election: 'लोकसभा में बड़ी हार के लिए क्या राहुल गांधी ने मोदी से पैसे लिए?' असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 18 Nov 2023 04:48 PM (IST)

Telangana Election 2023 ओवैसी ने कहा कि राहुल को पहले खुद को आईने में देखना चाहिए फिर दूसरों पर उंगली ...और पढ़ें

Telangana Election 2023 ओवैसी का राहुल गांधी पर हमला।
Telangana Election 2023 ओवैसी का राहुल गांधी पर हमला।

एएनआई, हैदराबाद। Telangana Election 2023 AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेता को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद को आईने में देख लेना चाहिए।

क्या राहुल ने पीएम मोदी से पैसे लिए? 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख हैदराबाद के नामपल्ली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार माजिद हुसैन के समर्थन में घर-घर अभियान चला रहे थे। इस बीच मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने साल 2019 में 540 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसकी सीटें घटकर 50 रह गई। क्या उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पैसे लिए थे?

बता दें कि हाल ही में राहुल ने ओवैसी पर भाजपा से पैसे लेकर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने का आरोप लगाया था, जिसपर अब ओवैसी ने पलटवार किया है।

कांग्रेस को AIMIM से लग रहा डर

ओवैसी ने कहा कि राहुल को पहले खुद को आईने में देखना चाहिए फिर दूसरों पर उंगली उठानी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि राहुल की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन में हैं, जिसका बाबरी विध्वंस में हाथ था। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम अल्पसंख्यकों और गरीबों की आवाज बनकर उभरी है, इसलिए कांग्रेस को अब डर सता रहा है।

मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत फैलाती है कांग्रेस

राहुल ने हाल ही में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आने पर 'मोहब्बत की दुकान' खुलने की बात कही थी। इस पर ओवैसी ने हमला बोलते हुए कहा कि वो प्यार नहीं बल्कि नफरत को दर्शाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।