विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राहुल और सोनिया गांधी अपनी जाति और धर्म बताएं', भाजपा सांसद बोले- कांग्रेस का DNA पिछड़ा वर्ग विरोधी

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद हरनाथ यादव ने जमकर हमला बोला है। ...और पढ़ें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (बाएं) और वायनाड सांसद राहुल गांधी (दाएं)
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (बाएं) और वायनाड सांसद राहुल गांधी (दाएं)

HighLights

  1. कांग्रेस का डीएनए पिछड़ा वर्ग विरोधी: भाजपा सांसद
  2. पिछड़ा वर्ग से आने वाले पीएम को कांग्रेस नहीं पचा पा रही है: भाजपा सांसद

पीटीआई, नागपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद हरनाथ यादव ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को पूछा कि क्या राहुल और सोनिया गांधी अपनी जाति और धर्म बता सकते हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं कर सकती कि पीएम मोदी पिछड़े वर्ग से आते हैं।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं के बारे में नहीं जानता, उसे ऐसी बातें कहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस का डीएनए पिछड़ा वर्ग विरोधी है। वे इस तथ्य को पचा नहीं सकते कि पीएम मोदी पिछड़ा वर्ग से हैं। देश के लोग अब राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते। वह अकेले ही कांग्रेस पार्टी को नष्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या सत्र के आखिरी दिन सदन में होने वाला है कुछ बड़ा? भाजपा ने अपने सभी सदस्यों को जारी किया व्हिप

इससे पहले, ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पीएम मोदी का जन्म सामान्य वर्ग में हुआ था, जिसकी भाजपा ने आलोचना की थी।

पिछड़ा वर्ग आयोग ने की राहुल से मांफी की मांग

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उनसे माफी की मांग की। अहीर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस जातियों को लेकर अपने नासमझी भरे बयानों के जरिये देश में विभाजन के बीज बोने की कोशिश कर रहे हैं। अहीर ने कहा कि भारत में करोड़ों ओबीसी पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के बयानों से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा,

गुजरात सरकार ने एक सर्वेक्षण के बाद 25 जुलाई, 1994 को मोध घांची समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी।

राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया: बावनकुले

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें: 'यह भारत का समय है, बढ़ रहे हैं अवसर', PM मोदी बोले- अब तक के सबसे निचले स्तर पर हमारे आलोचक

बावनकुले ने कहा कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में राहुल को सबक सिखाएंगे। बावनकुले ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में राहुल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इतालवी परिवार में जन्मे राहुल गांधी ने मोदीजी का अपमान किया है। राहुल गांधी निरंतर मोदी जी और पूरे ओबीसी समाज का अपमान करते हैं। इसलिए पूरा भारत और ओबीसी समाज सड़कों पर उतर आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।