विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यह भारत का समय है, बढ़ रहे हैं अवसर', PM मोदी बोले- अब तक के सबसे निचले स्तर पर हमारे आलोचक

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 09 Feb 2024 11:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत का समय है। सभी परिस्थितियां पक्ष में हैं। अवसर बढ़ ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन (फोटो: @BJP4India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन (फोटो: @BJP4India)

HighLights

  1. विकास दर लगातार बढ़ रही: PM मोदी
  2. भारत पर लगातार बढ़ रहा पूरी दुनिया का भरोसा : PM मोदी

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत का समय है। सभी परिस्थितियां पक्ष में हैं। अवसर बढ़ रहे हैं। गरीबी कम हो रही है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पीएम ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो।

क्या कुछ बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत की विकास दर लगातार बढ़ रही है, वहीं हमारे आलोचक अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं। 2014 में अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र लाना मेरे लिए राजनीतिक रूप से उपयुक्त होता, लेकिन इससे भारत में विश्वास प्रभावित हो सकता था। हमने 'राजनीति' की जगह 'राष्ट्रनीति' को तरजीह दी। हमने इस समय श्वेत पत्र इसलिए लाया क्योंकि जनता को सच्चाई बताना जरूरी है। उन्होंने कहा,

मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत को तीव्र गति से बढ़ने में मदद करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। मैं पहले से ही रोडमैप पर काम कर रहा हूं जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: विभूतियों को सम्मान भी, भाजपा की राह आसान भी; उत्तर-दक्षिण विवाद खड़ा करने वाले नेताओं को करारा जवाब

पीएम ने कहा कि दावोस जो उद्योगपतियों के लिए कुंभ मेले की तरह है, वहां भी भारत के लिए बहुत उत्साह था। किसी ने कहा कि भारत अभूतपूर्व सफलता की कहानी है। किसी ने कहा कि भारत का डिजिटल बुनियादी ढांचा नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं किसी ने कहा कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत का प्रभाव नहीं है।

'कम हो रहा राजकोषीय घाटा'

पीएम ने कहा कि आज विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं कि पिछले 10 वर्षों में भारत कैसे बदल गया है। ये दिखाती हैं कि दुनिया को भारत पर कितना भरोसा है। भारत की क्षमता और सफलता के लिए ऐसी सकारात्मक भावना पहले शायद पहले कभी नहीं देखी गई। यह समय वास्तव में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा,

किसी भी देश की विकास यात्रा में एक समय ऐसा आता है जब सभी परिस्थितियां उसके पक्ष में होती हैं और जब वह देश आने वाली कई शताब्दियों के लिए खुद को मजबूत करता है। मैं अब भारत के लिए वह समय देखता हूं। यह वह समय है जब राजकोषीय घाटा कम हो रहा है। निर्यात बढ़ रहा है और चालू खाता घाटा कम हो रहा है। महंगाई नियंत्रण में है। अवसर और आय दोनों बढ़ रहे हैं। गरीबी कम हो रही है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। निवेश रिकार्ड ऊंचाई पर है। बैंक एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) में रिकॉर्ड कमी आई है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने जंतर-मंतर पर जलाया पुतला

पीएम ने कहा कि हमने संसद भवन जैसी बड़ी परियोजनाओं को रिकार्ड समय में पूरा करके करदाताओं के पैसे को महत्व दिया। हमने स्क्रैप से भी पैसा कमाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।