विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSF ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली, त्रिपुरा बॉर्डर पर 2 बांग्लादेशियों की मौत

Published: Sun, 10 May 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की फायरिंग में दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्कर मारे गए। बीएसएफ जवानों ...और पढ़ें

त्रिपुरा बॉर्डर पर 2 बांग्लादेशियों की मौत(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

त्रिपुरा बॉर्डर पर 2 बांग्लादेशियों की मौत(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार रात सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्कर मारे गए।

यह घटना कमलासागर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। यह इलाका तस्करी की गतिविधियों के लिए कुख्यात है, जिसमें कथित तौर पर सीमा के दोनों ओर के ग्रामीणों की मदद शामिल होती है।

अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर 10-15 लोगों का एक समूह सीमा पर लगी बाड़ के पार अपने भारतीय साथियों को सामान सौंप रहा था, तभी BSF की गश्ती टीम ने उन्हें देख लिया। जब जवानों ने उन्हें ललकारा और रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने कथित तौर पर उन पर पथराव शुरू कर दिया।

इसके जवाब में BSF के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इनकी पहचान नबीन हुसैन (20) और मोहम्मद मुरसलीन (40) के रूप में हुई है।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल अवस्था में उन्होंने खुद के बांग्लादेशी होने और तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की थी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- घुसपैठ पर सख्त त्रिपुरा हाई कोर्ट, सरकार से 3 महीने में मांगी विस्तृत रिपोर्ट