Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Breaking Hindi News Today 9 May: रवि-नवनीत राणा की जमानत रद, गैर-जमानती वारंट को लेकर कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Breaking News in Hindi Today: श्रीलंका में आज राजनीतिक हलचल तेज हो सकती है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आज इस्तीफा देने की संभावना है। इस बीच आपातकाल लगने के बाद वहां के हालात अभी तक सुधरे नहीं है।

By Mahen KhannaMon, 09 May 2022 03:38 PM (IST)
News Article Hero Image

कर्नाटक, एजेंसी। बेंगलुरू में एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। केंगेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात केएसआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों को मामूली चोटें आईं है और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। बस मदिकेरी से आ रही थी और उसमें 45 यात्री सवार थे। हादसे में घायल सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर श्रीलंका में आज राजनीतिक माहोल गर्म हो सकता है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के अपने पद से इस्तीफा देने की संभावना है। 

Breaking News in Hindi Today;

9 May 20223:11:58 PM
पटियाला हिंसा मामले में मुख्य आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पटियाला हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बरजिंदर परवाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

9 May 20222:40:43 PM
Mumbai sessions court notice to Rana couple राणा दम्पति को मुंबई सत्र न्यायालय का नोटिस

मुंबई पुलिस द्वारा विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा पर जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत रद करने की जानकारी मिली है। इसपर मुंबई सत्र न्यायालय ने दोनों को नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए।

9 May 20222:28:56 PM
Ravi-Navneet Rana रवि-नवनीत राणा की जमानत रद

मुंबई पुलिस ने अदालत में एक आवेदन दायर किया है जिसमें कहा गया है कि रवि-नवनीत राणा ने अपने बयानों से जमानत की शर्त का उल्लंघन किया है और जमानत आदेश के अनुसार उनकी जमानत रद्द की जाती है। पुलिस का कहना है कि दंपति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाना चाहिए।

9 May 20222:05:48 PM
शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली के एमसीडी द्वारा शाहीन बाग में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने इसको रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली है जिसपर कोर्ट आज दोपहर 2 बजे सुनवाई करने को सहमत हो गया है।

9 May 20221:10:08 PM
Lakhimpur Kheri violence लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरोपी लव कुश, अंकित दास, सुमित जायसवाल और शिशुपाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

9 May 202212:49:10 PM
शोपियां जिले के शिरमल में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज फिर मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। सुरक्षाबलों द्वारा कई दिनों से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

9 May 202212:36:19 PM
Earthquakes in Japan and Taiwan जापान और ताइवान में तेज भूकंप के झटके

जापान और ताइवान में आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहां 6.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है। हालांकि अभी तक कोई जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

9 May 202212:28:02 PM
अमित शाह ने मनकाचर में कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

असम के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मनकाचर में कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah & Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma offer prayers together at Kamakhya Temple in Mankachar, Assam. pic.twitter.com/slVxMZvLT6

— ANI (@ANI) May 9, 2022
9 May 202212:12:55 PM
Pushkar Singh Dhami files his nomination पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
blog images

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

9 May 202212:07:53 PM
इडी ने शियोमी इंडिया के आरोपों को नकारा

प्रवर्तन निदेशालय ने आज शियोमी इंडिया द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारा है। शियोमी ने कहा था कि उसके अधिकारियों के बयानों को असत्य और निराधार के रूप में लिया गया था। बता दें कि इडी ने फेमा के तहत कंपनी के 5551.27 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

9 May 202211:40:46 AM
असम में ट्रेन और वाहन में टक्कर, एक की मौत

असम के धेमाजी जिले के बोरदोलोनी-धेमाजी खंड के अंतर्गत आज सुबह एक यात्री ट्रेन और एक वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है।

9 May 202211:21:10 AM
Force will be deployed in Delhi's Shaheen Bagh दिल्ली के शाहीन बाग में फोर्स होगी तैनात
blog images

दिल्ली पुलिस आज शाहीन बाग इलाके में एमसीडी द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स तैनात करेगी।वहीं एमसीडी ने कहा है कि जहां पर अतिक्रमण होगा उसे हटाएंगे चाहे कोई भी इलाका हो। पूरी खबर यहां पढ़ें।

9 May 202210:54:33 AM
विदेश मंत्री जयशंकर ने जमैका के विदेश मंत्री से की बात
blog images

विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने जमैका के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री कामिना जे स्मिथ से बात की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भारत के राष्ट्रपति की जमैका की ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रमंडल सेक-जनरल के लिए उनकी उम्मीदवारी से अवगत कराया गया है।

9 May 202210:41:37 AM
सलमान खान की नकल करने वाला आजम अंसारी गिरफ्तार
blog images

सलमान खान की नकल करने वाले आजम अंसारी को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। ADCP सीएन सिन्हा ने बताया थाना ठाकुरगंज के द्वारा आजम अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर आपत्तिजनक शार्ट वीडियो बनाता था।

9 May 202210:32:28 AM
Two new judges took oath in the Supreme Court सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ

सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिले हैं। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जमशेद पार्डीवाला ने सुप्रीम कोर्ट जज की शपथ ले ली है। सीजेआइ एनवी रमणा ने दोनो न्यायाधीशों को आज शपथ दिलाई है। दोनों नए न्यायाधीशों के पद गृहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट अब 34 मंजूर पदों की पूर्ण क्षमता के साथ काम करेगा।

9 May 202210:21:54 AM
PM Modi on telangana accident: तेलंगाना हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया एलान
blog images

तेलंगाना के निजामसागर में लारी और आटो ट्राली की टक्कर में 9 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। इसी के साथ पीएम ने PMNRF की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को भी 50,000 रुपए की मदद देने का एलान किया है।

9 May 202210:10:26 AM
तेलंगाना के निजामसागर में लारी और आटो ट्राली की टक्कर में 9 की मौत

तेलंगाना के निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक दुर्घटना में लारी और आटो ट्राली की टक्कर होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है और 17 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है।

9 May 20229:47:29 AM
Pakistani drone smuggling: पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए तस्करी की एक और कोशिश नाकाम
blog images

बीएसएफ के जवानों ने आज पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया है। पाक की ओर से आ रहे ड्रोन पर फायरिंग कर उसे नीचे गिरा दिया गया है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के अनुसार ड्रोन 9 पैकेट ले जा रहा था।

9 May 20229:30:57 AM
Decline in corona cases in India: लगातार दूरसे दिन कोरोना मामलों में गिरावट
blog images

भारत में आज लगातार दूरसे दिन कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में 3,207 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,410 मरीज ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस की बात करें तो यह आंकड़ा 20,403 पर पहुंच गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

9 May 20228:57:36 AM
Raids on the hideouts of Dawood Ibrahim's associates दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ मुंबई में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

9 May 20228:50:14 AM
'Asani' cyclone to hit Odisha coast today आज ओडिशा तट पर पहुंचेगा असानी' चक्रवात
blog images

बंगाल की खाड़ी से उठा असानी चक्रवात अब कभी भी तेज तूफान में बदल सकता है। चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का असर कई और राज्यों पर पड़ सकता है। इसमें आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य शामिल हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

9 May 20228:44:24 AM
Congress Working Committee meeting today कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज

कांग्रेस की आज कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में देश की राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए गठित छह समितियों की अनुशंसाओं पर विचार किया जाएगा और अगले हफ्ते होने वाले पार्टी के चिंतन शिविर में पेश किए जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

9 May 20228:27:32 AM
Odishas 64 school children found corona positive : ओडिशा में 64 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पोजिटिव
blog images

ओडिशा के रायगडा जिले में 64 स्कूली छात्रों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। हालांकि छात्रों में कोई लक्षण नहीं पाया गया है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। छात्रावासों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है।

9 May 20228:22:34 AM
बेंगलुरू में बस दुर्घटना में 29 लोग घायल

बेंगलुरू के केंगेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात केएसआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों को मामूली चोटें आईं है और 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस मदिकेरी से आ रही थी और उसमें 45 यात्री सवार थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us