विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIA Raid in Mumbai: एनआईए की छापेमारी में हिरासत में लिए गए अंडरवर्ल्‍ड डान दाऊद इब्राहिम के सहयोगी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 09 May 2022 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 11:49 AM (IST)

जांच एजेंसी एनआइए ने अंडरवर्ल्‍ड डान दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों समेत कुछ हवाला आपरेटरों के खिलाफ मुंबई में बड़ी ...और पढ़ें

दाऊद के सहयोगियों के खिलाफ एनआइए की बड़ी कार्रवाई
दाऊद के सहयोगियों के खिलाफ एनआइए की बड़ी कार्रवाई

मुंबई (एएनआइ)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने अंडरवर्ल्‍ड डान दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों समेत कुछ हवाला आपरेटरों के खिलाफ मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इनसे संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक स्‍थानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान एनआईए ने सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया है। इसके अलावा कय्यूम नाम के एक और व्‍यक्ति को भी माहिम से एनआईए ने हिरासत में लिया है। कय्यूम और सलीम दाऊद इब्राहिम का करीबी बताए जाते हैं। इसके पास से कई अहम दस्‍तावेज भी जांच एजेंसी को हासिल हुए हैं।  

एनआईए के मुताबिक जिन जगहों पर छापेमारी की गई है उनमें नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार समेत कई दूसरी जगह भी शामिल हैं। इसके अलावा बांद्रा, कुर्ला और माहिम में भी एनआइए ने छापेमारी की है। बता दें कि कई हवाला आपरेटर और ड्रग पेडलर दाऊद से जुड़े थे और एनआईए ने इस संबंध में फरवरी में मामला भी रजिस्‍टर्ड कराया था। 

बता दें कि दाऊद इब्राहिम भारत की मोस्‍ट वांटेड लिस्‍ट में शामिल है और पाकिस्‍तान में बैठकर अपना अवैध कारोबार चला रहा है। पहले कई बार इस तरह की खबरें आई हैं कि पाकिस्‍तान की सरकार और सेना का उसको पूरा समर्थन प्राप्‍त है। हालांकि पाकिस्‍तान की सरकार लगातार इस बात का खंडन करती आई है कि दाऊद इब्राहिम या उसके सहयोगी पाकिस्‍तान में रहते हैं। हालांकि भारत ने इस बारे में पाकिस्‍तान सरकार को कई बार सुबूत मुहैया करवाए हैं। भारत द्वारा पाकिस्‍तान को इस बाबत सौंपे गए डोजियर में दाऊद के पूरे पते का भी जिक्र किया जा चुका है। दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मियांदाद का समधी भी है। 

गौरतलब है कि पहले भी विभिन्‍न जांच एजेंसियों ने देशभर में खासतौर पर मुंबई और महाराष्‍ट्र के विभिन्‍न शहरों में दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी की है। इस बार की छापेमारी भी जांच एजेंसियों को मिली पुख्‍ता जानकारी के आधार पर ही की गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।