Move to Jagran APP

भाजपा के 'शत्रु' पर गिरी बीएमसी की गाज, ढहाया बंगले का अवैध ढांचा

बीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला घर में हुए अवैध निर्माण को ढहा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शत्रुघ्न सिन्हा के आवास रामायणा में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 09 Jan 2018 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2018 01:24 PM (IST)
भाजपा के 'शत्रु' पर गिरी बीएमसी की गाज, ढहाया बंगले का अवैध ढांचा
भाजपा के 'शत्रु' पर गिरी बीएमसी की गाज, ढहाया बंगले का अवैध ढांचा

मुंबई,पेट्र। बृहन्मुंबई नगर निगम अवैध निर्माणों को लेकर काफी सख्त हो गई है। आए दिन बीएमसी अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में बनी रहती ही। इस बार बीएमसी की गाज भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर गिरी है। नगर निगम ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला घर में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया।

loksabha election banner

एक सिविक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को शत्रुघ्न सिन्हा के आवास रामायणा में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। सिन्हा को इसके लिए नोटिस भी भेजे गए थे। हालांकि भाजपा सांसद ने नोटिस का जवाब दिया था लेकिन उसके बाद कुछ खामियों और  एक्सटेंशन मानकों के निर्माण के उल्लंघन का पता चला। पिछले हफ्ते उन्हें एक और नोटिस भेजा गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा उस समय घर पर ही थे जब अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा था। सिविक अधिकारी के अनुसार सिन्हा ने उनके काम में सहयोग किया और उनके घर से अवैध एक्सटेंशन हटाए गए। बता दें कि कलाकार से सांसद बने सिन्हा ने अपने बंगले को आठ मंजिले में परिवर्तित किया था।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, जांच अधिकारी ने पाया था कि घर में कई एक्सटेंशन और परिवर्तन किए गए थे। रिफ्यूज एरिया में दो टॉयलेट और एक पेंट्री बनाई गई थी। छत पर भी एक टॉयलेट, एक कार्यालय और एक पूजा घर बनवाया गया था। यह सब अवैध तरीके से बनाए गए थे।

अधिकारी ने आगे कहा कि सभी अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है, लेकिन पूजा घर को छोड़ दिया गया है। इसे कहीं और विस्थापित करने के लिए सिन्हा को समय दिया गया है। अगर इन्होंने पूजा घर यहां से नहीं हटाया तो दुबारा कार्रवाई की जाएगी। हमारा काम अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार सिन्हा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर कहा 'सरकार स्वच्छता अभियान के अंतगर्त घर के अंदर टॉयलेट निर्माण को बढ़ावा दे रही थी इसलिए हमने छत पर एक शौचालय निर्माण कराया ताकि बिल्डिंग में काम करने वाले लोग उसे इस्तेमाल में ला सके। मुझे बीएमसी द्वारा इसको हटाये जाने से कोई आपत्ति नहीं है। पूजा घर को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मैं अधिकारियों को उनके काम में सहयोग कर रहा हूं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या यशवंत सिन्हा को समर्थन देने पर उन्हें ये खामियाजा भुगतना पड़ा तो उन्होंने हंसते हुए इसे टाल दिया।

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब बीएमसी ने की किसी पर गाज गिरी हो। इससे पहले अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकारों के घर अवैध निर्माण पर बीएमसी कार्रवाई कर चुकी है। गोरेगांव पूर्व में फिल्म सिटी के पास स्थित बंगलों में अवैध निर्माण को लेकर बृहन्‍मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने महानायक अमिताभ बच्चन और अन्य को नोटिस जारी किया था। एक आरटीआई के जरिए यह जानकारी सामने आई है। आरटीआई अनिल गलगली ने दायर की थी।

यह भी पढ़ें: परहित सरिस धर्म नहीं भाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.